रोहतक MDU में खूनी संघर्ष: छात्रा से बात करने पर छात्र की पीठ में घोंपा बर्फ तोड़ने वाला सुआ, रीढ़ की हड्डी के पास 3 इंच तक धंसा; हालत नाजुक

हरियाणा की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में एक छात्रा से बातचीत करने के विवाद में 18 वर्षीय छात्र वंश कटारिया पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपियों ने उसे लाइब्रेरी के बाहर से अगवा कर पहरियाणा की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में एक छात्रा से बातचीत करने के विवाद में 18 वर्षीय छात्र वंश कटारिया पर जानलेवा हमला हुआ है।

 8
रोहतक MDU में खूनी संघर्ष: छात्रा से बात करने पर छात्र की पीठ में घोंपा बर्फ तोड़ने वाला सुआ, रीढ़ की हड्डी के पास 3 इंच तक धंसा; हालत नाजुक
रोहतक: रोहतक की सुप्रसिद्ध महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) परिसर से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। कैंपस में एक छात्रा से बातचीत करने को लेकर छात्रों के दो गुटों में इस कदर विवाद बढ़ा कि आरोपियों ने एक प्रथम वर्ष के छात्र की पीठ में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंप दिया। वारदात के बाद हमलावर छात्र को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। घायल छात्र को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई (PGI) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
लाइब्रेरी के बाहर से कंधे पर हाथ रखकर ले गए आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 18 वर्षीय पीड़ित छात्र वंश कटारिया यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष का छात्र है। घटना के वक्त वह अपने दो दोस्तों और एक छात्रा (महिला मित्र) के साथ कैंपस की सेंट्रल लाइब्रेरी के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान वंश को जानने वाले तीन छात्र वहां पहुंचे। उन्होंने बेहद सामान्य तरीके से वंश के कंधे पर हाथ रखा और उसे बात करने के बहाने अपने साथ थोड़ी दूर ले गए।
पहले दी धमकी, फिर पीठ में घोंपा सुआ
लाइब्रेरी से थोड़ी दूर ले जाकर आरोपियों के कुछ अन्य साथी भी वहां इकठ्ठा हो गए। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने पहले वंश को उसकी महिला मित्र (छात्रा) से दोबारा बातचीत न करने की सख्त हिड़की दी। जब वंश ने इस बात का विरोध किया और अपनी सहेली को बीच में लाने से मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
वंश ने खुद को छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे दबोच लिया। इसी बीच एक आरोपी ने पीछे से वार करते हुए बर्फ तोड़ने वाला सुआ (Ice Pick) वंश की पीठ में घोंप दिया। सुआ इतनी ताकत से मारा गया था कि वह रीढ़ की हड्डी के पास करीब 3 से 4 इंच तक गहराई में धंस गया।
मरा हुआ समझकर भागे हमलावर, PGI में ऑपरेशन की तैयारी
सुआ पीठ में धंसने के बाद वंश लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे निढाल पड़ा देख हमलावर समझे कि उसकी मौत हो चुकी है और वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। भागते समय आरोपियों ने वंश के दोस्तों को भी बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद वंश के दोस्त उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे उठाकर पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। डॉक्टरों के मुताबिक, सुआ अभी भी पीठ के अंदर ही फंसा हुआ है, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम मेजर ऑपरेशन (सर्जरी) की तैयारी कर रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने भी पीजीआई और यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचकर मामले की छानबीन और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है