नारी कल्याण समिति ने जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया राशन

पानीपत | सेक्टर-13,17 में मंगलवार को नारी कल्याण समिति द्वारा प्रधान कंचन सागर की अध्यक्षता में मदर्स-डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोभा गोयल, बिमला गुप्ता, रश्मि अखौरी, रश्मि सैनी, सुनीता गुलाटी, रजनी बेनीवाल ने मां और उनके गुणों को कविता के माध्यम से लघु नाटिका के रूप में भावनाएं व्यक्त की। जिन्हें प्रोजेक्ट चेयरमैन नीलम मेहता द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं समिति द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। नीलम मेहता ने बताया कि आज हम सभी उम्र के ऐसे पड़ाव पर है, जहां स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं और हम उस पर विशेष ध्यान नहीं दे पाते। उसी को नज़र में रखते हुए उन्होंने टेपिंग थेरेपी की जानकारी दी। रजनी बेनीवाल और रश्मि सैनी ने नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन बबीता गर्ग ने किया। प्रधान कंचन सागर ने अपनी मां को याद करते हुए उनके द्वारा अपने समय में की गई समाज सेवा की बहुत सी जानकारियां दी। इस मौके पर शशि शर्मा, निशा गर्ग, सुगंधा गर्ग, सुमन शिंगला, ज्योति रहेजा, सुनीता गुलाटी, बिमला गुप्ता, ज्योत्स्ना गर्ग, वीना भाटिया, सुनीता गोयल, सांझी सागर, आराध्या सागर और कृष्णा सडाना मौजूद रही।