व्यक्ति विभिन्न तरीकों से तनाव को कम कर सकता है

रोहतक | लाढ़ौत रोड स्थित गुरुकुल विश्वभारती में मनोविज्ञान पर कार्यशाला की गई। इसमें शोधकर्ता राज आलमपुर (मनोवैज्ञानिक एवं परामर्शदाता) ने मनोविज्ञान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। गुरुकुल निदेशक नंद किशोर ने बताया कि आज के समय में हर व्यक्ति तनावपूर्ण जीवन जी रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव उसकी क्षमताओं पर पड़ रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अत्यधिक तनाव आत्महत्या जैसे हानिकारक कार्यों को जन्म दे सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यक्ति विभिन्न तरीकों से तनाव को कम कर सकता है, जिसमें सकारात्मक सोच सबसे प्रभावी उपाय है। प्राचार्य संजय कौशिक ने बताया कि मानसिक तनाव विद्यार्थियों के जीवन के लिए बहुत हानिकारक है। इस अवसर पर गुरुकुल अधिष्ठाता नंदलाल, प्राचार्य संजय कौशिक सहित सभी अध्यापकगण और विद्यार्थियों ने विचार रखे।