हरियाणा में कब होंगे चुनाव ?

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह महत्वपूर्ण सूचना दी है।

हरियाणा में कब होंगे चुनाव ?

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह महत्वपूर्ण सूचना दी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। इसके साथ ही, आखिरी चरण का मतदान 01 जून को होगा।

हरियाणा में आम चुनाव कब होंगे?

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान एक साथ ही होगा। इन सीटों में 25 मई को मतदान किया जाएगा। साथ ही, करनाल विधानसभा सीट पर भी इसी दिन मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही, 04 जून को पूरे देश में यहां परिणामों की घोषणा की जाएगी।

चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होगा मतदान करना -

- अंबाला
- कुरूक्षेत्र
- सिरसा
- हिसार
- करनाल
- सोनीपत
- रोहतक
- भिवानी-महेंद्रगढ़
- गुड़गांव
- फरीदाबाद

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के सात चरण होंगे - पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवां चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 26 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

26 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

लोकसभा चुनावों के साथ-साथ 26 राज्यों की विभिन्न विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। इसमें एक बिहार, पांच गुजरात, एक हरियाणा, एक झारखंड, एक महाराष्ट्र, एक त्रिपुरा, चार उत्तर प्रदेश, दो पश्चिम बंगाल, एक तेलंगाना, छह हिमाचल प्रदेश, एक राजस्थान, कर्णाटक और तमिलनाडु विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न होंगे।

Source : INDIA TV