पलवल में भाजपा की विजय संकल्प रैली:CM नायब सैनी बोले- मोदी का अपमान करने वालों को जनता देगी सजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि जो मोदी का अपमान करेगा जनता उसका बुरा हाल करेगी, क्योंकि मोदी जी कहते है कि मेरा 140 करोड़ का परिवार है। भाजपा की दस साल की सरकार ने देश के किसानों और महिलाओं को सशक्त करने के लिए एवं युवाओं और गरीबों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए दिन-रात कार्य किए। कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की, भाजपा ने सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री फसल बीमा शुरू कर किसानों को मजबूत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को पलवल में पृथला विधानसभा क्षेत्र में गदपुरी गांव स्थित टोल बूथ के पास भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थ्थे। सीएम ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने फसल खराब होने पर साढ़े 12 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में पहुंचाने का कार्य किया। विजय संकल्प रैली में फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, मंत्री सीमा त्रिखा, पलवल के विधायक दीपक मंगला व पृथला से विधायक नयनपाल रावत सहित पार्टी के कार्यकर्ता व जनता मौजूद रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। दुनिया में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाऐं गए है। भाजपा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। प्रदेश के सभी जिलों में सडकों का जाल बिछाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षो तक देश पर राज किया लेकिन देश से गरीबी हटाने का काम नहीं किया। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते देश में गरीबी लगातार बढ़ी है, जबकि भाजपा की सरकार ने गरीबों के हित के लिए कार्य किया है। देश के करीब 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है ।पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोहना कट जरूर बनेगा, कोई रोक नहीं सकता। लेकिन किसी बहकावे में जो धरने पर बैठे है, वे चार तारीख के बाद खुद उठ जाएगा, उन्हें राजनीति मुबारक।