कलात्मक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हिसार | दर्शन अकादमी में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आध्यात्मिक प्रवक्ता व सावन कृपाल रूहानी मिशन की सदस्या सीमा बत्रा थी रही। उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन में ध्यान कितना आवश्यक है और इससे हमारे जीवन में क्या-क्या बदलाव आ जाएंगे आदि उपविषयों पर विचार सांझा किए। इस अवसर पर कलात्मक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय से संबंधित अपने-अपने अनुभव सांझे किए। अंत में प्राचार्य जैसिका कांबले ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।