सरसों और गेहूं की फसल से अटी मंडी, रास्ते हुए बंद, 33 हजार क्विंटल सरसों का हुआ उठान

भास्कर न्यूज | चरखी दादरी नई अनाज मंडी सरसों व गेहूं की फसल से अटी पड़ी है। गुरूवार को सरसों की आवक नहीं हो पाई लेकिन गेहूं की खरीद हुई है। हालात ये हैं कि मंडी में आवक से आधी फसल की खरीद की जा रही है तथा उठान आवक से तीन गुणा कम हो रहा है। जिसके कारण मंडी में हर तरफ सरसों व गेहूं के ढेर दिखाई दे रहे है। रास्तों पर सरसों व गेहूं के बैग रखे हुए है। जिसके कारण आवागमन के लिए भी रास्ता शेष नहीं रहा है। नई अनाज मंडी में 5 लाख 90 क्विंटल की खरीद हो चुकी है, लेकिन उठान कार्य ने गुरूवार को तेजी पकड़ी है। जिसमें 33 हजार क्विंटल का उठान हुआ है। लेकिन अभी भी 3 लाख 20 हजार क्विंटल का उठान बाकी है। मंडी परिसर में सरसों व गेहूं की फसल के ऊंचे-ऊंचे टीले बन गए है। जिन्हें जेसीबी की सहायता से यहां से वहां किया जा रहा है। मंडी में बने चौडे रास्तों पर सरसों व गेहूं की बोरियां रखी हुई है। जिसके कारण मंंडी में आने जाने वाले ट्रकों के लिए रास्ता नहीं बचा है। इसके अलावा जो किसान ट्रैक्टर लेकर फसल बेचने के लिए आ रहे है, उनको भी जाम के हालातों से गुजरना पड़ रहा है। जिसके कारण छोटी-मोटी लड़ाईयों भी देखने को मिली है। दादरी जिले में तीन सरसों के खरीद केंद्र बनाए गए है। जिनमें अब तक 9 लाख 62 हजार क्विंटल सरसों को खरीदा जा चुका है। जिसमें 5 लाख 90 हजार नई अनाज मंडी, 2 लाख 21 हजार बाढड़ा की नई अनाज मंडी व 1 लाख 50 हजार क्विंटल सरसों झोझू कलां की मंडी में खरीदा जा चुका है। इसी प्रकार गेहूं की 2 लाख 77 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद जिले की मंडियों में हो चुकी है। जिसमें 1 लाख 27 हजार क्विंटल दादरी की नई अनाज मंंडी, 28 हजार 553 क्विंटल बाढड़ा, 5871 क्विंटल झोझूकलां, 78 हजार 739 क्विंटल बौंद कलां और छपार की मंडी में 36 हजार 837 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।