हर सफर होगा सुहाना और सुरक्षित: कार में जरूर रखें ये 4 चीजें
हर सफ़र के लिए मजबूत तैयारी! यात्रा के दौरान अचानक उभरने वाली छोटी-बड़ी ज़रूरतों से बेफिक्र रहने के लिए अपनी कार में रखें यह स्मार्ट ट्रैवल किट
कार में सफर के दौरान कभी भी छोटी-मोटी जरूरतें सामने आ सकती हैं ।
अपनी यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कार में ये आवश्यक सामान जरूर रखें :
फर्स्ट-एड किट: बैंडेज, रुई, एंटीसेप्टिक वाइप्स, मेडिकल टेप और डॉक्टर/फार्मासिस्ट की सलाह पर दर्द, दस्त या उल्टी जैसी परेशानियों की दवाएं
व्यक्तिगत स्वच्छता की वस्तुएं: सेनेटरी पैड, टिशू, वेट वाइप्स, सैनिटाइजर, कंघी और लिप बाम युक्त एक छोटा पाउच
आरामदायक जूते-चप्पल: लंबे समय तक पैदल चलने या जूते/सैंडल टूटने की स्थिति में इस्तेमाल के लिए कार में चप्पल या आरामदायक जूतों की एक अतिरिक्त जोड़ी
मोबाइल चार्जिंग केबल: रास्ता खोजने (नेविगेशन), कॉल करने और आपातकालीन संपर्क के लिए कार में एक अतिरिक्त चार्जिंग केबल रखें ताकि फोन हमेशा चार्ज रहे




