Rohtak Media | A Media News Platform Of Rohtak City | RohtakMedia.com - Latest Posts
पूर्व MLA बलवीर सिंह उर्फ बाली पहलवान को उम्रकैद:आढ़ती को गोली मारी, 15 साल बाद फैसला
रोहतक कोर्ट ने दो बार विधायक रहे बलवीर सिंह उर्फ बाली पहलवान को मर्डर केस में कठोर उम्रकैद की सजा सुनाई है। बाली समेत 7 लोगों को एक दिन पहले ही कोर्ट ने दोषी ठहराया था। यह फैसला मई 2011 को कलानौर अनाज मंडी में आढ़ती विष्णु निगाना मर्डर केस में आया है। बाली इस केस में सात साल तक जेल में भी रहा। लंच टाइम के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एएसजे) कपिल राठी की कोर्ट ने सजा सुनाई। बुधवार को बाली के अलावा कोर्ट ने सुनील, पवन, सुनील उर्फ सोलर, राजेश, दिनेश उर्फ काला और मुकेश को भी दोषी ठहराया था।
जबकि दिनेश, राजेंद्र, सत्येंद्र, फूल कुमार, कुलदीप, परमजीत, सतीश और रविंद्र को सबूतों के अभाव में बरी किया गया। बता दें कि साल 2011 में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी रोकने के लिए हजारों समर्थक जुट गए थे। कई दिन तक पुलिस हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। महिलाओं ने बंदूकें तक उठा ली थी। तीन सप्ताह बाद बाली भारी भीड़ के साथ सरेंडर करने पहुंचा था। अब सजा से बचने के लिए कोर्ट से रहम की भीख मांगी। बाली साल 1996 में रोहतक के महम हलके से समता पार्टी और 2000 में इनेलो के टिकट पर दो बार विधायक रहा है।
2024 में भी निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार गया। हार्ट सर्जरी का हवाला दे बाली ने रहम मांगा शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच सीता राम के एडवोकेट तेजवीर अहलावत ने बताया को सजा सुनाए जाने से पहले बलबीर बाली ने कोर्ट से रहम बरतने की अपील की थी। बाली ने कहा कि वो हार्ट पेशेंट है, सर्जरी हो चुकी है और मेडिकल रिक्वायरमेंट है, इसलिए रहम किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने इस मर्डर केस को रेयरेस्ट ऑफ रेयर नहीं माना, इसलिए उम्रकैद की ही सजा सुनाई। जानिए वो केस...जिसमें बाली को उम्रकैद हुई कलानौर अनाज मंडी में 6 मई को मर्डर: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 6 मई 2011 को कलानौर की अनाज मंडी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान निगाना निवासी विष्णु की गोली लगने से मौत हुई थी।
विष्णु के रिश्तेदार एवं बसाना के पूर्व सरपंच सीताराम राठी की शिकायत पर FIR दर्ज हुई। इसमें पूर्व विधायक बाली पहलवान समेत 18 लोगों को नामजद किया गया। विवाद की 2 वजह सामने आई थी: जिस विवाद में मर्डर हुआ, उसको लेकर दो तरह की रिपोर्ट सामने आईं थी। पहली ये कि बाली पहलवान के कुछ साथी मंडी में पशु चारा लेने/चंदा मांगने पहुंचे थे। वहां उनकी बसाना के तत्कालीन सरपंच और आढ़ती सीताराम राठी से कहासुनी हो गई। दूसरी रिपोर्ट कहती है कि बाली के साथियों पर सीताराम राठी से 5 लाख रुपए की कथित प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप लगा था।
विरोध करने पर सीताराम और उनके साले विनोद से हाथापाई हुई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। सीताराम के साले निगाना निवासी विष्णु की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। बाली को पकड़ना चुनौती थीः उस वक्त हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। यह पूरा मामला रोहतक से ही जुड़ा था। विष्णु हत्याकांड में नामजद होने के बाद बाली पहलवान की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।
बाली के समर्थन में ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया था और मोखरा स्थित उनके घर पर 100 से ज्यादा लोग पहरा दे रहे थे। महिलाएं भी बंदूकें थामी नजर आती थी। 3 सप्ताह बाद खुद सरेंडर कियाः करीब तीन हफ्ते बाद बाली ने 27 मई को कोर्ट में सरेंडर किया। उस दिन भी बाली के साथ काफी भीड़ आई थी। गाड़ी की छत पर खड़े होकर बाली ने भाषण दिया और खुद को निर्दोष बताया। हालांकि बाद में करीब 7 साल बाद जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया था।
फर्जी NOC मामले में हरियाणवी इन्फ्लुएंसर को भेजा जेल:अनअप्रूव्ड जमीन की एनओसी के लिए 60 हजार दिए; नगर परिषद की शिकायत पर कार्रवाई
सोनीपत जिले के गोहाना में जमीन की फर्जी NOC तैयार करवाने और इसके लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारी के माध्यम से पैसे के लेन-देन के आरोप में पुलिस ने हरियाणवी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बसंत जांगड़ा और उसके साथी अंकुर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर नगर परिषद की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों ने नगर परिषद से NOC प्राप्त करने के लिए नियमों के विपरीत दस्तावेज तैयार करवाए। हाई कोर्ट के आदेश के बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों को जेल भेजा गया है। 4 जून को नगर परिषद ने पुलिस को दी थी शिकायत थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि गोहाना नगर परिषद की ओर से 4 जून 2026 को पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि गोहाना की कृष्णा कॉलोनी में ड्रेन नंबर-6 के नजदीक करीब 540 वर्ग गज जमीन थी, जो दो हिस्सों में बेची गई थी। जमीन का एक हिस्सा 270 वर्ग गज का था। पुलिस के अनुसार, 270 वर्ग गज जमीन पहले रेनू के नाम थी। बाद में यह जमीन ज्योति के पास चली गई और उसकी रजिस्ट्री भी करवाई गई। इसके बाद जमीन से संबंधित NOC लेने के लिए नगर परिषद में प्रक्रिया शुरू की गई।
अनअप्रूव्ड जमीन होने के कारण नहीं बनी NOC थाना प्रभारी के अनुसार नगर परिषद के रिकॉर्ड और प्रक्रिया के मुताबिक जमीन अनअप्रूव्ड थी। इसी वजह से सामान्य प्रक्रिया के तहत NOC जारी नहीं हो सकती थी। इसके बाद बसंत और अंकुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रवि के संपर्क में आए। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने रवि के माध्यम से NOC तैयार करवाने की कोशिश की। इस दौरान कुल 60 हजार रुपए के लेन-देन की बात सामने आई है। 60 हजार रुपए लेने का आरोप पुलिस के मुताबिक NOC तैयार करवाने के लिए रवि को 60 हजार रुपए दिए गए।
इनमें से 45 हजार रुपए की रसीद दी गई, जबकि 15 हजार रुपए रवि के खाते में जाने की बात सामने आई है। नगर परिषद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर उस मोबाइल फोन के बारे में जानकारी मिली, जिस पर NOC तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान OTP आया था। पुलिस ने संबंधित मोबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में लेन-देन से संबंधित रसीद भी मिली है। फर्जी NOC के आधार पर जमीन का काम आगे बढ़ाने का आरोप थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि जांच में सामने आया कि बसंत और अंकुर आपस में दोस्त हैं और दोनों गोहाना के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने रवि से संपर्क किया और उसके माध्यम से जमीन की NOC तैयार करवाई। पुलिस ने इसी आधार पर दोनों को मामले में आरोपी बनाया।
हाई कोर्ट के आदेश के बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े मोबाइल और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लिया। रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। रवि की अग्रिम जमानत पर सुनवाई लंबित इस मामले में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रवि का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार रवि के खिलाफ भी मामले में कार्रवाई चल रही है, जबकि उसकी अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट में लंबित है।
पुलिस पूरे मामले में जमीन की NOC तैयार करने, पैसे के लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब जानिए कौन है हरियाणवी इन्फ्लुएंसर बसंत जांगड़ा… कॉमेडी और फ्लर्टिंग प्रैंक कंटेंट बनाकर पॉपुलर हुए: बसंत जांगड़ा हरियाणा से जुड़े लोकप्रिय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर हैं। वह खास तौर पर अपने प्रैंक और मनोरंजक वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर पहचान रखते हैं। उनके वीडियो में आम लोगों के साथ हल्के-फुल्के मजाक, कॉमेडी और फ्लर्टिंग प्रैंक को कंटेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। बसंत जांगड़ा मूल रूप से सोनीपत जिले से हैं।
वह दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई जैसे बड़े शहरों के सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो शूट करते रहे हैं। उनके वीडियो में आम लोगों के साथ बातचीत और मजाकिया परिस्थितियां बनाकर मनोरंजन करने का प्रयास किया जाता है। यूट्यूब पर लाखों की फैन फॉलोइंग: बसंत जांगड़ा का यूट्यूब चैनल उनकी सोशल मीडिया लोकप्रियता का सबसे बड़ा माध्यम है। उनके चैनल पर 31 लाख से अधिक सब्सक्राइबर बताए जाते हैं और वह अब तक हजारों वीडियो अपलोड कर चुके हैं। उनके वीडियो में प्रैंक, कॉमेडी और लोगों के साथ बातचीत पर आधारित कंटेंट प्रमुखता से शामिल रहता है।
सोशल मीडिया पर उनके वीडियो के बड़े स्तर पर व्यूज आने के कारण उनकी अलग पहचान बनी है। इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय: यूट्यूब के अलावा बसंत जांगड़ा इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं। यहां वह अपने वीडियो के छोटे हिस्से, रील्स और अन्य सोशल मीडिया अपडेट साझा करते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। यह है बसंत जांगड़ा के वीडियो का अंदाज: बसंत जांगड़ा के वीडियो में मजाकिया संवाद और वन-लाइनर्स उनकी पहचान माने जाते हैं।
उनके कंटेंट में अक्सर प्यार, पार्टनर और रोजमर्रा की बातचीत से जुड़े फनी डायलॉग इस्तेमाल किए जाते हैं। वीडियो की शुरुआत में उनका एक खास अंदाज भी देखने को मिलता है। वह दर्शकों से अक्सर "हेलो हांजी, क्या हाल है, अरे यार खुश रहा करो" जैसे संवाद के साथ बातचीत शुरू करते हैं। यही अंदाज उनके नियमित दर्शकों के बीच उनकी पहचान बन चुका है।
हरियाणवी सिंगर के नए गाने पर विवाद: मासूम शर्मा ने रामपाल-राम रहीम को लपेटा
बदमाशी कल्चर वाले गानों के लिए कंट्रोवर्सी में रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर सुर्खियों में हैं। 26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। जिसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। गाने का ट्रैक जारी होते ही विवाद भी शुरू हो गया।
इस गाने के लिरिक्स लिखने वाले हरियाणवी सिंगर-कलाकार हैरी लाठर ने वीडियो जारी कर कहा-हमारे पास फोन आ रहे हैं, गाना डिलीट करने को कहा जा रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में हैरी ने कहा-गाना किसी एक बाबा या डेरे को टारगेट करके नहीं लिखा गया। अभी तो सॉन्ग का वीडियो भी आएगा। इससे पहले हैरी लाठर बाबाओं को लेकर गाने गा चुके हैं। उनके ‘सिरसा आले बाबा की चेली’ सॉन्ग पर खूब कंट्रोवर्सी हुई थी।
इधर, रिलीज हुए ट्रैक रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स वॉर शुरू हो गया। कुछ सिंगर को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ ट्रोल। एक यूजर ने लिखा- भाई ने रामपाल को भी लपेट दिया, अब मासूम शर्मा की खैर नहीं, रामपाल वाले दिन-रात इसी का नाम लिया करेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- दो-चार रुपए के लिए नाचने वाला मासूम बताएगा कि सही-गलत क्या है। बहादुरगढ़ के यूजर का कमेंट है- मासूम ने राह रहीम, आसाराम, हांसी वाले बाबा, धीरेंद्र शास्त्री से लेकर उस सरकारी शंकराचार्य को भी टारगेट कर दिया।
लिरिक्स के जरिए बड़े बाबाओं पर निशाना हैरी लाठर ने सॉन्ग को लेकर कही ये 3 बड़ी बातें महापंचायत में नहीं पहुंचे थे मासूम शर्मा सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट, गानों में गन कल्चर, नशे और स्टेज पर अश्लील डांस के खिलाफ महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर 25 जुलाई महापंचायत हुई थी। इसमें कई हरियाणवी कलाकार, खाप प्रतिनिधि व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आए थे और ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने का समर्थन किया था।
इसमें सिंगर मासूम शर्मा बीमार होने की बात कहकर नहीं पहुंचे थे। हालांकि वीडियो जारी कर मुहिम का समर्थन किया था। इस महापंचायत के कुछ दिन बाद ही मासूम ने हिमाचल प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम में अपना बैन सॉन्ग एक खटौला जेल के भीतर गाया था। गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में मासूम शर्मा के 19 गाने सरकार ने यू-ट्यूब से हटाए गए थे। सरकार ने कुल 67 गाने हटाए थे, जिनमें सबसे ज्यादा मासूम शर्मा के ही थे।
हरियाणा विधान सभा मानसून सत्र से पहले BJP-कांग्रेस का मंथन: सदन में सरकार को घेरने की तैयारी; हंगामे के आसार
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले बुधवार को सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की रणनीति को लेकर BJP और कांग्रेस विधायक दल की बैठकें चल रही हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने सदन के कामकाज और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शुरुआती दिन शोक प्रस्ताव, सदन की मेज पर दस्तावेज रखने और विधायी कार्य होंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के राजपत्रित अवकाश और 29-30 अगस्त को शनिवार-रविवार के कारण सदन की बैठक नहीं होगी। 31 अगस्त को 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट अनुमानों पर चर्चा और मतदान प्रस्तावित है।
BAC में इन नेताओं ने लिया हिस्सा बैठक में स्पीकर हरविंद्र कल्याण के साथ CM नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल शामिल रहे। डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा, सावित्री जिंदल और INLD विधायक अर्जुन चौटाला विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हुए।
हरियाणा के 78 शिक्षकों को स्टेट टीचर अवार्ड मिलेगा:2 इंक्रिमेंट और ₹1 लाख कैश मिलेंगे; शिक्षा मंत्री के जिले से सबसे अधिक टीचर्स
हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट ने राज्य के एक्सीलेंट टीचर्स के लिए स्टेट टीचर्स अवार्ड की सूची जारी कर दी है। इस बार लास्ट दो सेशन के अवार्ड दिए जाएंगे। जिसमें 2025 सेशन में 38 और 2024 में 40 टीचर्स शामिल हैं।
स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय सिंह दहिया ने लेटर जारी करते हुए कहा- सरकारी एवं सहायता प्राप्त, माध्यमिक, उच्चा तथा माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट टीचर्स को यह सम्मान दिया जाएगा। अवार्ड के लिए चयनित सभी टीचर्स को एक लाख रुपए का कैश अवार्ड, एक सिल्वर मेडल, सर्टिफिकेट और एक शॉल दिया जाएगा। इसके साथ ही इन टीचर्स को 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री के जिले से 13 टीचर्स शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले से 13 टीचर्स को इस बार सम्मानित किया जाएगा। 2025 के लिए 7 टीचर्स और 2024 के लिए 6 टीचर्स को ये अवार्ड दिया जाएगा। वहीं, सबसे कम हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में 2024 सेशन के लिए एक टीचर को सम्मानित किया जाएगा।
2025 में 8 जिलों से केवल एक-एक टीचर शिक्षक अवार्ड 2025 के लिए पानीपत के बाद भिवानी से सबसे अधिक 5 टीचर्स सम्मानित होंगे। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और चरखी दादरी से केवल एक-एक टीचर इस इस अवार्ड के लिए सिलेक्ट हुए।
हरियाणा मानसून सेशन में हंगामा, 8 विधायक सस्पेंड:हुड्डा बोले-मुझे गेट पर धक्के मारे; स्पीकर का जवाब-राजनीति के लिए हाउस नहीं चलाना
हरियाणा विधानसभा का मानसून सेशन वीरवार को हंगामे के साथ ही शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर आए। हाथों में तख्तियां थीं। जिन पर राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक से जुड़े नारे लिखे थे। पुलिस ने CLP लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत सभी कांग्रेसियों को गेट पर ही रोकने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। हुड्डा ने कहा कि मुझे मारा गया। इससे जुड़े 2 वीडियो भी आए।
फिर 11 बजे सेशन शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। शोक प्रस्ताव पढ़ने के तुरंत बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने विधानसभा के बाहर धक्के मारे जाने का मुद्दा उठाया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने विधानसभा स्पीकर से कहा-हमारे साथ मिसबिहेव हुआ। आपने धक्के मारने के लिए बदमाश भेजे थे क्या? स्पीकर हरविंद्र कल्याणा ने जवा दिया-नियम-कायदे देखना मेरा काम है।
मुझे जानकारी लेनी पड़ेगी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी। दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा हो गया। 10 मिनट बाद ही कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस के 5 बागी विधायक काले कपड़ों में नहीं आए, लेकिन सदन में कांग्रेस विधायकों के साथ ही बैठे दिखे।
रोहतक में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा:आज दोपहर 12 बजे से कल रात तक सुविधा, लोकल रूटों पर बढ़ेंगे फेरे
रोहतक बस स्टैंड से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं को फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। हरियाणा सरकार की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफा दिया गया है। आज दोपहर 12 बजे से लेकर कल रात 12 बजे तक महिलाएं अपने 15 साल के बच्चों सहित निशुल्क बस का सफर कर सकती हैं। रोहतक डिपो से दोपहर 12 बजे से ही महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसको लेकर जीएम की तरफ से सख्त निर्देश कंडेक्टरों को दिए गए है। अगर कोई इन आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश प्राइवेट बस में लागू नहीं है। बस स्टैंड से चलेंगी 193 बस रोहतक बस स्टैंड पर 193 बस है, जिनका संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए लंबे रूट की बसों में कटौती करते हुए लोकल रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो।
वहीं, जरूरत के हिसाब रूट पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 10 लोगों की टीम गठित बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए विभाग की तरफ से 10 लोगों की टीम बनाई गई है, जो बस में भीड़ को कंट्रोल करेगी। बस में चढ़ते व उतरते समय धक्का-मुक्की न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही बस स्टैंड पर बार-बार अनाउंसमेंट भी की जाएगी।
यात्रियों को रोडवेज की तरफ से दी जाएगी बेहतर सुविधा रोडवेज जीएम नवीन कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए बस स्टैंड पर पूरी व्यवस्था की गई है। आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 साल के बच्चों के लिए फ्री यात्रा रहेगी। डिपो की 193 बस सड़कों पर दौड़ेंगी। भीड़ कंट्रोल करने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रियों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा।
रोहतक मर्डर- सुसाइड अटेम्प्ट केस में अब कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। बॉयफ्रेंड नीरज (25) और गर्लफ्रेंड रूबी एक ही गांव के थे। दोनों गांव खड़ी साध में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई, जिसके बाद प्यार हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे, हालांकि रूबी के घरवालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। वे नहीं चाहते थे, गांव में ही बेटी की शादी हो। रूबी की शादी भगवतीपुर गांव में करा दी गई।
बुधवार को भी दोनों बजरंग फाटक के पास एक होटल में आए थे। यहां नीरज ने चुन्नी से गला घोंटकर रूबी की हत्या कर दी। इसके बाद घर जाकर खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश की। नीरज की हालत अभी भी सीरियस बनी हुई है। वहीं, रूम चेकिंग के दौरान वहां से टूटी हुई चूड़ियां और कंडोम का पैकेट मिला। आशंका है कि कमरे में दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें ये चूड़ियां टूटी।
पति नेवी में जवान, छिपकर नीरज से मिलती थी पढ़ाई पूरी होने के बाद ही घरवालों ने रूबी की शादी भगवतीपुर गांव में करा दी। रूबी के पति नेवी में तैनात है। हालांकि शादी के बाद रूबी इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करने लगी। अप्रैल में ही उसने ये कोर्स शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना है कि शादी के बाद भी रूबी नीरज से मिलती थी। कोचिंग के दौरान भी रूबी की मुलाकात नीरज से होती रहती थी।
रूबी की क्लासेस मॉर्निंग शिफ्ट में लगती थी। बुधवार को भी दोनों सुबह के समय ही होटल आए थे। रूबी की हत्या कर घर पहुंचा नीरज पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रूबी नीरज के साथ सुबह 9 बजे होटल में आई थी। होटल में उसने झज्जर की रहने वाली शीतल नामक युवती की आईडी जमा करवाई। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, करीब दो बजे नीरज होटल से निकल गया। होटल कर्मचारियों के अनुसार, शाम तक नीरज होटल नहीं आया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर, किसी ने दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद कर्मचारियों ने मास्टर की (चाबी) से रूम खोला, अंदर बेड पर रूबी की डेडबॉडी पड़ी थी।
रूबी का मर्डर कर नीरज अपने घर पहुंचा। यहां उसने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने जैसे ही उसे फंदे पर लटका देखा तुरंत उतारकर पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नीरज की हालत अभी सीरियस बनी हुई है। SHO बोले- शव डेड हाउस भिजवा दिया सिविल लाइन थाना SHO महेंद्र सिंह का कहना है कि विवाहिता का शव होटल के कमरे में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में भेज दिया था, आज इसका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस मृतका के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई करेगी।
हरियाणा में पूर्व सैनिकों की भर्ती की तैयारी:HPSC-HSSC के जरिए भरे जाएंगे आरक्षित पद
हरियाणा सरकार ने अग्निवीर का पहला बैच रिटायर होने से पहले ही भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके लिए सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए सीधी भर्ती कोटे में आरक्षित पदों की उपलब्धता का ब्योरा जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने हरियाणा के मूल निवासी पूर्व सैनिकों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने का निर्णय लिया था। अब विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में सीधी भर्ती कोटे के तहत पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध आरक्षित रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के मानव संसाधन-2 शाखा ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों/मुख्य प्रशासकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। HPSC और HSSC के जरिए होगी भर्ती सरकार की ओर से कहा गया है कि जिन पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से की जानी है, उन पदों की उपलब्धता का ब्योरा जुटाया जाए।
विभागों को देना होगा पूरा विवरण सभी विभागों और बोर्ड-निगमों से पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में मांगी गई है। इसमें पद का नाम, आरक्षण प्रतिशत, पूर्व सैनिकों के लिए संभावित रिक्तियों की संख्या और श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण शामिल होगा। श्रेणीवार जानकारी में UR, OSC, DSC, BC-A, BC-B और EWS के तहत पूर्व सैनिकों के लिए चिह्नित रिक्तियां बतानी होंगी।
इसके अलावा पूर्व सैनिकों की भर्ती माहवार कब की जानी प्रस्तावित है, इसकी जानकारी भी देनी होगी। दोपहर 3 बजे तक भेजनी होगी सूचना सरकार ने सभी संबंधित विभागों को जानकारी 26 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक विशेष संदेशवाहक अथवा ई-मेल के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जानकारी निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।
हत्या और देशद्रोह के मामले में जेल से छूटे संत रामपाल ने प्रेमानंद महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। रामपाल ने उन्हें अज्ञानी बताते हुए कहा- ‘वह कृष्ण नाम छोड़कर लोगों से राधा-राधा नाम बुलवा रहा है। वो कुछ नहीं हैं, उसके पास जीरो ज्ञान है। प्रेमानंद महाराज शास्त्र विरुद्ध साधना बता रहे हैं और उन्हें शास्त्रों का ज्ञान नहीं है।' रामपाल ने मेडिकल साइंस का उदाहरण देते हुए कहा, ‘शरीर का रोग सही दवाई से ही ठीक होता है। अगर कोई डॉक्टर गलत दवाई दे रहा हो तो बीमारी कैसे ठीक होगी? ठीक उसी तरह अध्यात्म में भी गलत साधना से मोक्ष नहीं मिल सकता।
एक डॉक्टर दूसरे की गलत दवाई देखकर बता सकता है कि यह गलत है।’ श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का उदाहरण रामपाल के सोशल मीडिया पेज ‘स्प्रीच्युअल लीडर संत रामपाल’ पर भी एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें रामपाल ने अपने तर्कों के समर्थन में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 16 के श्लोक 23 और 24 का संदर्भ दिया। उसने कहा कि गीता के अध्याय 16 के श्लोक 23 में स्पष्ट लिखा है कि जो व्यक्ति शास्त्र विधि को त्यागकर अपनी इच्छा से भक्ति या साधना करता है, उसे न तो सुख मिलता है, न सिद्धि प्राप्त होती है और न ही परम गति यानी मोक्ष मिलता है। वहीं, अध्याय 16 के श्लोक 24 के अनुसार, क्या कर्तव्य है और क्या अकर्तव्य, इसके निर्धारण के लिए शास्त्र ही प्रमाण हैं। नाम जाप से ही होगा मोक्ष रामपाल ने कहा कि भक्ति का मूल आधार केवल ‘नाम जाप’ है।
उसने गुरु नानक देव जी की वाणी का उदाहरण देते हुए कहा, "नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला।" केवल शास्त्रों में बताए गए सही नाम जाप से ही जीव का कल्याण और मोक्ष संभव है। सही शास्त्रानुकूल साधना के बिना कोई भी गति संभव नहीं है। इससे पहले भगवान श्रीराम पर सवाल उठाया रामपाल ने करीब एक महीना पहले राम मंदिर चढ़ावा चोरी और भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तब BJP प्रवक्ता नेहा धवन रामपाल से मिलने धनाना आश्रम गई थीं, जहां रामपाल ने कहा कि अयोध्या मंदिर में सिर्फ मूर्ति है, वो भगवान नहीं हैं। रामपाल ने कहा था कि हमारे धर्मगुरु आजतक हमें मूर्ख बना रहे हैं। ये कहते हैं कि हमने मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा कर दी। अब यह मूर्ति भगवान वाला काम करेगी।
अगर इनकी प्राण प्रतिष्ठा वाली क्रिया ठीक होती, तो श्रीराम वहां मौजूद थे और प्राण प्रतिष्ठित थे। उनके हाथ में तीर कमान भी था। एक तीर से रावण को मार दिया था। अगर सही में प्राण होते तो चोरी होती ही नहीं। इससे यही बात सिद्ध होती है यह लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। इतने पढ़ने के बावजूद लोग इनके पीछे लग रहे हैं। सतलोक आश्रम संचालक रामपाल से जुड़े 2 विवाद जानिए... करौथा आश्रम विवाद-2006: रामपाल द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती की पुस्तक 'सत्यार्थ प्रकाश' पर की गई टिप्पणियों को लेकर आर्य समाजियों और रामपाल के अनुयायियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इसी मामले में पहली बार जेल जाना पड़ा था। बरवाला आश्रम हिंसा और गिरफ्तारी-2014: 2006 के हत्या के मामले में कोर्ट में पेश न होने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रामपाल के खिलाफ वारंट जारी किया। हिसार के बरवाला स्थित उसके आश्रम में नवंबर 2014 में पुलिस और समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान आश्रम के भीतर 5 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी।
11 साल बाद जमानत पर जेल से छूटा सतलोक आश्रम का प्रमुख रामपाल 11 साल, 4 महीने और 24 दिन जेल में बिताने के बाद 10 अप्रैल 2026 को हिसार की सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया और सोनीपत के धनाना स्थित सतलोक आश्रम पहुंचा था। तब से लेकर अब तक वह धनाना आश्रम में है। बरवाला कांड के बाद पुलिस ने रामपाल, उनके भाई और अन्य समर्थकों पर देशद्रोह, हत्या और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन मामलों में उन्हें 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, 2025 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया और बाद में उसे देशद्रोह से संबंधित मामलों में भी जमानत हो गई थी।
कंगना रनोट के बयान पर भड़के रामदेव:बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं; एक्ट्रेस ने कहा था- मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो
हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद अब फिर चर्चा में है। योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने पलटवार करते हुए कहा था, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए।” अब कंगना के इस पलटवार पर रामदेव ने जवाब दिया है। रविवार को हरिद्वार में रामदेव ने कहा कि वह इस विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, “स्वामी रामदेव क्या है, ये देश जानता है। रामदेव का योगदान क्या है, ये भी देश जानता है। इसलिए मैं ओछे लोगों के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता।
” दरअसल, रामदेव ने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर कहा था कि जेन-Z को गटर-पटर कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उन्होंने कंगना की योग्यता, बचपन, जवानी और पुराने कारनामों को लेकर भी टिप्पणी की थी। इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रामदेव पर पलटवार किया था। अब समझिए आखिर ये पूरा विवाद शुरू कहां से हुआ.. दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है। वे स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को कमाना नहीं चाहतीं।
जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर जीवन जीती हैं। वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं। यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें मैं 'जनरेशन गटर' कहती हूं।" Gen-Z पर दिए बयान पर भड़के रामदेव कंगना के इस पोस्ट के बाद ही बाबा रामदेव की इस पूरे विवाद में एंट्री हुई। दरअसल एक हिंदी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने जेन Z को लेकर कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।
ऐसे किसी भी देश के जवान को, जेन Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।" जब सवाल पूछा गया था कि वो आपके योग की प्रशंसक रही हैं तो बाबा रामदेव ने कहा कि “मेरी प्रशंसा करें, योग की प्रशंसा करें तो मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं?” बाबा रामदेव ने यह भी कहा था कि युवा की कोई जाति नहीं है। युवा में सब हैं। उसमें ब्राह्मणों के भी बालक हैं, क्षत्रियों के भी, वैश्यों के भी, दलित के भी, आदिवासी-वनवासी के, SC-ST के, सबके बालक हैं।
आज युवा अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत है, उसको कोई नकार नहीं सकता। बाबा के पलटवार के बाद चुन नहीं बैठी कंगना बाबा रामदेव कंगना को बिगड़े दिमाग की निशानी कहा तो कंगना भड़क गईं फिर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव पर पलटवार करते हुए लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए। कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही ऐसा सोच सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों को लेकर फटकार नहीं लगी। इसलिए मुझे चरित्र का पाठ मत पढ़ाइए। आपका चरित्र जैसा भी है, मेरा उससे कहीं बेहतर है। यहां कोई फ्रॉड नहीं मिला है।
तापसी पन्नू के कंगना रनोट से मतभेदों पर दिए बयान के बाद कंगना ने प्रतिक्रिया दी। तापसी ने कहा था कि वह विवाद से पहले या बाद में कभी कंगना से नहीं मिलीं। जिसके बाद कंगना ने तापसी पर उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्ती कॉपी कहा। दरअसल, हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत में तापसी से पूछा गया कि क्या उन्होंने और कंगना ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं। तापसी ने कहा कि वह कंगना से कभी नहीं मिलीं और कथित विवाद शुरू होने से पहले भी उनकी मुलाकात नहीं हुई थी।
तापसी ने आगे कहा कि मेरी उनके बारे में राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए को दिखाती है। वह अपने नजरिए पर कायम हैं। कंगना ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा तापसी के इस बयान के सामने आने के बाद कंगना ने शनिवार शाम बिना नाम लिए एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली B-ग्रेड फिल्म को लेकर भी हमेशा की तरह मीडिया में सिर्फ हेडलाइन बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन आज उन्होंने सारी हदें पार कर दीं।
उन्होंने मेरी परवरिश और मेरे माता-पिता का बेहद बेशर्मी से मजाक उड़ाया।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मुझे लगता है कि सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं। मैं कभी किसी बहस में माता-पिता को नहीं लाती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा कर सके? इतनी सस्ती कॉपी क्यों? आपकी कोशिशों के लिए मुझे अफसोस है।’ कंगना ने कहा- वो प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं इसके बाद कंगना ने तापसी की टिप्पणी वाली एक खबर शेयर की और कहा कि कई लोग उनकी परवरिश और माता-पिता पर सवाल उठाते हैं।
कंगना ने बताया कि उनका परिवार एक प्रतिष्ठित राजपूत जमींदार परिवार से आता है और उनके माता-पिता पढ़े-लिखे हैं। कंगना ने कहा कि यह उनकी निजी पसंद थी कि वह अपने करियर की शुरुआत बिल्कुल शुरुआत से करें। इसके लिए उनके माता-पिता पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं? कंगना ने ये पोस्ट शनिवार शाम अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। हालांकि, रविवार सुबह तक उन्होंने दोनों स्टोरी डिलीट कर दी थीं। तापसी-कंगना का विवाद कई साल पुराना गौरतलब है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनोट के बीच विवाद काफी पुराना है।
विवाद की शुरुआत 2018-19 के आसपास हुई। तापसी ने फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि कंगना को अपनी बात कहने के लिए फिल्टर की जरूरत है। इसके बाद 2019 में तापसी ने कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ की, लेकिन कंगना का नाम नहीं लिया। इस पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया था।
इसके बाद 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हुई। इसी दौरान कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ कहा था। कंगना ने कहा था कि दोनों आउटसाइडर होने के बावजूद नेपोटिज्म का समर्थन करती हैं। तापसी ने इस पर कहा था कि आउटसाइडर्स को आपस में नहीं लड़ना चाहिए।
रोहतक में गोरक्षा दल के सदस्यों पर डंडों से हमला:एकसाथ आए 20-25 युवक, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की
रोहतक में झज्जर चुंगी के पास गोरक्षा दल के सदस्यों पर रात के समय 25-30 युवाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गोरक्षा दल के सदस्यों से मारपीट की और गाड़ी को भी तोड़ दिया। मारपीट में घायल हुए गोरक्षा दल के सदस्यों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही घटना की शिकायत शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी। गोरक्षा दल के सदस्य रोहित शर्मा ने बताया कि सड़कों से गोवंश को रेस्क्यू करने का अभियान चलाया हुआ है।
इसी कड़ी में रात करीब 9 बजे उनकी टीम नगर निगम के ठेकेदार के साथ मिलकर झज्जर चुंगी पर गोवंश को पकड़ने के लिए गई। रोहित शर्मा ने बताया कि जैसे ही गोरक्षा दल के सदस्यों ने आसपास सड़कों पर घूम रही गाय को पकड़ना शुरू किया, इसी दौरान 25-30 युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और दल के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें 5 सदस्य घायल भी हुए हैं।
आसपास के डेयरी वाले लोगों ने किया हमला रोहित शर्मा ने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों में झज्जर चुंगी के पास बनी डेयरी वाले लोग शामिल हैं, जो दूध निकालने के बाद गाय को सड़कों पर छोड़ देते हैं। सड़कों पर गाय कुछ भी खाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर गाय का दूध निकाल रहे हैं तो उन्हें बांधकर रखने व चारा खिलाने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। गोवंश के कारण हो रहे सड़क हादसे रोहित शर्मा ने बताया कि गोवंश के कारण आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे है।
गाय के झूंड सड़कों पर देखने को मिलते है। जहां कूड़ा पड़ा होता है, वहां गाय देखी जा सकती है। ऐसे में लगातार गौरक्षा दल के सदस्यों को शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद गोवंश को सड़कों से पकड़कर गोशाला तक पहुंचाने का अभियान चलाया हुआ था। पुलिस मामले में कर रही जांच शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है जिसमें कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में घायलों के बयान दर्ज कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
सज्जन पर दिए बयान पर घिरे दीपेंद्र हुड्डा बैकफुट पर:वीडियो पोस्ट कर दी सफाई, कभी ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा; सिख समाज से हमारा पुराना नाता
हरियाणा के रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर दिए गए कथित बयान पर विवाद के बाद सफाई दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके बयान के अनुसार, हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कभी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ नहीं बताया। मेरे मुंह में इस तरह के शब्द डाले जा रहे है। मेरी कभी ऐसी भावना नहीं रही कि किसी को ठेस पहुंचे।
सिक्ख समाज का हमेशा हमने साथ दिया है। सिक्ख समाज के साथ हमारे परिवार का भाईचारा है। हर संघर्ष में हमने एक-दूसरे के साथ दिया है। मेरे दादा-पड़दादा जी 1908 में पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन में शहीद भगत सिंह जी के चाचा अजीत सिंह के साथ हमारे इलाके से चौधरी माथूराम जी को काले पानी की सजा हुई थी। सभी को पता है। जब किसानों पर अत्याचार हुआ है।
750 किसानों की मौत हुई थी तो उस समय भी हमने सबसे आगे आगकर किसानों का साथ दिया। 84 के दंगों में बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। जो भी दोषी है उनको सख्त सजा होनी चाहिए। यही हमारा स्टेंड है। हम पूरी तरह से सिक्ख समाज के साथ है। दंगे के आरोपियों को संरक्षण न मिले हुड्डा ने कहा कि 1984 के दंगों के लिए जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सजा होनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दंगों के आरोपियों को किसी भी तरह से संरक्षण देने की बात नहीं कही गई है। 1984 के दंगे के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए दरअसल, सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। हुड्डा ने दोहराया कि 1984 के दंगों के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और इस मामले में न्याय होना जरूरी है।
दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस में बगावत: सांसद ने सज्जन कुमार को बताया था मिसाल
हरियाणा कांग्रेस में पहली बार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार के खिलाफ विरोध के स्वर खुलकर उभरे हैं। विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखा है। जिसमें रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) से तुरंत हटाने की मांग की। दरअसल, पूरा मामला दीपेंद्र हुड्डा के एक बयान से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने सज्जन कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा था-हमारे पूरे देश में उनकी मिसाल दी जाती है। पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 में हुए सिख दंगों कोर्ट ने उम्रकैद की सजा हुई थी।
20 अगस्त को जेल में ही मौत हो गई। दिलचस्प है, पूर्व स्पीकर के इस लेटर को अटैच करते हुए भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट की। जिसका टाइटल लिखा-‘दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कांग्रेस के भीतर उठी आवाज’। कुलदीप शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के समधी हैं। उनकी समधन शक्ति रानी शर्मा कालका से BJP विधायक हैं, जबकि दामाद कार्तिकेय शर्मा BJP के समर्थन से राज्यसभा सांसद बने।
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा की ओर से खड़गे को लिखा लेटर… पहले जानिए…कुलदीप ने लेटर में क्या लिखा अब पढ़िये दीपेंद्र हुड्डा का वो बयान, जिस पर विवाद… दीपेंद्र हुड्डा 20 अगस्त को दिल्ली में सज्जन कुमार के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने गए थे। जहां उन्होंने ये बयान दिया- देश के राजनीतिक क्षितिज पर ऐसी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति संभव नहीं हो सकती। सज्जन कुमार जी न सिर्फ दिल्ली, दिल्ली देहात बल्कि पूरे उत्तर भारत की ऐसी शख्सियत थे जिनका लोगों से जो जुड़ाव था, वह एक मिसाल हैं। हमारे पूरे देश में उनकी मिसाल दी जाती है।
वह किस तरीके से लोगों के सुख-दुख को निभाने वाले थे और दिल्ली के विकास में जो उनका योगदान रहा है, वह आज तक याद किया जाता है तथा उसके उदाहरण दिए जाते हैं। 22 अगस्त को दीपेंद्र ने इस पर सफाई दी… गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने अपने बयान को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा- इस शब्द का प्रयोग मैंने किया ही नहीं। मेरी न ही कोई ऐसी भावना नहीं थी। जो लोग भाईचारे की भावना तोड़कर राजनीति करना चाहते हैं, उन लोगों द्वारा ये शब्द मेरे मुंह में डाला जा रहा है। मेरी कोई भी भावना किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। आज तक सिख समाज से हमारा भाईचारा है। मेरे परिवार का भी सिख समाज से जुड़ाव है। कभी भी सिख भाइयों की बात आई, हमने हमेशा स्टैंड लिया है।
1984 के दंगों में भी हमने कहा था कि बहुत बड़ा अन्याय हुआ। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बेटे के टिकट पर हुड्डा से बिगड़ी कुलदीप शर्मा की गिनती कभी भूपेंद्र हुड्डा के करीबियों में होती थी। हुड्डा सरकार के दोनों कार्यकाल में उनकी खूब चली। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कुलदीप शर्मा बेटे चाणक्य शर्मा की सियासी लॉन्चिंग करना चाह रहे थे।
उन्होंने करनाल लोकसभा सीट पर बेटे के लिए कांग्रेस का टिकट पाने के लिए जोर लगाया। पार्टी ने यहां से हुड्डा खेमे के दिव्यांशु बुद्धिराजा को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद हुड्डा व कुलदीप के संबंधों में खटास बढ़ी। अब कुलदीप शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और सांसद कुमारी सैलजा के साथ मंचों पर दिखते हैं। लेटर कैसे लीक हुई…इस पर क्या बोले कुलदीप कुलदीप शर्मा ने कहा-मैंने तो पार्टी अध्यक्ष को लिखा है, मीडिया में यह कैसे आया, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
मीडिया के लोग इसे कहां से ढूंढकर लाए है, मुझे खुद ताज्जुब है। जहां मैं रहता हूं करनाल, वहां पर सिख समुदाय के लोगों की अच्छी संख्या है। काफी लोगों ने मुझे फोन पर इस बयान के लिए कहा, जिसके बाद मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि वे जनभावनाओं के अनुसार फैसला भी लेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता की पोस्ट…
रामपाल को आर्य समाज का खुला चैलेंज: रोहतक में उमेद शर्मा बोले- शास्त्रार्थ के लिए तैयार
रोहतक में आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के उपप्रधान उमेद शर्मा ने रामपाल दास को चैलेंज करते हुए कहा कि वह शास्त्रार्थ के लिए तैयार है। रामपाल चाहे तो अपने आश्रम में लाइव डिबेट करवा ले, जिसके लिए एक कमेटी बनाई जाए, जो डिबेट का निर्णय करेगी। रामपाल दास के पाखंडवाद के खिलाफ आर्य समाज की अब अंतिम लड़ाई होगी। उमेद शर्मा ने कहा कि पाखंडी लोग कई प्रकार के पाखंडवाद फैला रहे है। आर्य समाज हमेशा से पाखंडवाद के खिलाफ रहा है।
रामपाल दास अब भगवान राम व कृष्ण और आर्य समाज के गुरुओं को लेकर आरोप लगा रहा है। इसलिए पूरा आर्य समाज उनके खिलाफ खड़ा हो गया है, जो वैदिक संस्कृति पर अटैक करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पाखंडवाद के खिलाफ बजा युद्ध का बिगुल उमेद शर्मा ने कहा कि पाखंडवाद फैलाने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध का बिगुल बज चुका है। रामपाल को शास्त्रार्थ का खुला चैलेंज है, क्योंकि रामपाल ऐसा माहौल बना रहा है, जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो रही है।
आर्य समाज अब तक 4 कुर्बानी दे चुका है। रामपाल के अनुयायी आर्य समाज से टक्कर लेने की कोशिश ना करे, वरना आर्य समाज लड़ने के लिए तैयार है। सत्यार्थ प्रकाश पर रामपाल ने उठाया सवाल उमेद सिंह ने कहा कि रामपाल दास ने स्वामी दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश पर आक्षेप किया है, लेकिन वह चैलेंज करते है कि सत्यार्थ प्रकाश की सभी चीजें प्रमाण के आधार पर लिखी गई है।
रामपाल दास के पाखंड को चैलेंज कर रहे है। जो व्यक्ति 12 साल जेल में रहकर आया हो, वो अपने आप को भगवान बनाने का पाखंड रच रहा है। धर्मेंद्र हुड्डा की पाखंडवाद के खिलाफ मुहिम उमेद सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा की पाखंडवाद के खिलाफ शुरू हुई मुहिम का समर्थन करते है, जो भी पाखंड के खिलाफ कार्य होगा, आर्य समाज उनके साथ खड़ा होगा।
यह आंदोलन हिंदू समाज, सनातन धर्म को बचाने के लिए है। आर्य समाज शुरू से पाखंड वाद के खिलाफ संघर्ष करता रहा है। पाखंडवाद के खिलाफ होगी अंतिम लड़ाई उमेद सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति हमारे महापुरुष व भगवानों पर प्रश्न चिह्न लगाने का काम करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 2006 और 2013-14 में रामपाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी, अब रामपाल के पाखंडवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई होगी।
जिस प्रकार का माहौल बन रहा है, गृह युद्ध जैसे हालात बन रहे है। शेर शांत, गीदड़ अपने आपको राजा समझ बैठा उमेद सिंह ने कहा कि पाखंडवाद के खिलाफ अब लड़ाई अंतिम और निर्णायक होगी। शेर शांत है, तो गीदड़ अपने आप को राजा समझ बैठते है। अब इनको इनकी औकात दिखाएंगे। लीगल कार्रवाई भी की जाएगी। सोशल मीडिया जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।
HKRN कर्मियों को पक्का करने की मांग; हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष-प्रभारी समेत भूपेंद्र हुड्डा शामिल
पंचकूला में आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्का करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सेक्टर-6 स्थित HKRN कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज ये प्रदर्शन किया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए HKRN कर्मचारियों के लिए समान काम के समान वेतन और स्थायी रोजगार की मांग उठाई। कर्मचारियों को पक्का करने का वादा कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य अधर में है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि HKRN की ठेका व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों को न तो समान कार्य का समान वेतन मिल रहा है और न ही उन्हें ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड और स्थायी नौकरी जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। हरियाणा के युवाओं की अनदेखी धरने के संयोजक विधायक अशोक अरोड़ा और पंचकूला विधायक चौ चंद्रमोहन सहित कांग्रेस सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की नियमित नौकरियों में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से HKRN कर्मचारियों को नियमित करने, युवाओं के लिए नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शी नीति अपनाने की मांग की। चुनावी वादे को पूरा करने की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं और HKRN कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है और सरकार से अपने चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की गई है।
BJP की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा से जुड़े 4 चेहरे:भाटिया-पूनिया महामंत्री बने, ओपी धनखड़ की छुट्‌टी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। इसमें हरियाणा से जुड़े तीन नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। हालांकि, सतीश पूनिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वहीं, हरियाणा भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख रहे अरुण यादव को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे ओमप्रकाश धनखड़ को नई टीम में जगह नहीं मिली। चारों नेताओं के बारे में जानिए…
भाटिया को सांसद के साथ राष्ट्रीय संगठन की बड़ी जिम्मेदारी संजय भाटिया पानीपत के रहने वाले हैं और भाजपा के पुराने संगठनकर्ताओं में गिने जाते हैं। वे 2019 में करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6.56 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। यह उस समय हरियाणा के लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी जीत थी। भाटिया हरियाणा भाजपा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 2026 में भाजपा ने उन्हें हरियाणा से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे राज्यसभा पहुंचे।
उनके संसदीय कार्यकाल में गृह मामलों की स्थायी समिति, सांसदों के वेतन-भत्तों संबंधी संयुक्त समिति और एमएसएमई मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति जैसी जिम्मेदारियां भी शामिल रही हैं। भाटिया केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी नेताओं में भी गिने जाते हैं। सतीश पूनिया राजस्थान से हरियाणा तक संगठन में सक्रिय डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। वे राजस्थान भाजपा में प्रदेश महामंत्री समेत कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
हरियाणा भाजपा प्रभारी के तौर पर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी भूमिका अहम रही। 2026 में भाजपा ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया। सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे महेंद्रगढ़ की रहने वालीं BJP की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।
इससे पहले सिद्धार्थ यादव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं। सिद्धार्थ यादव सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट हैं। उन्होंने LLB और LLM की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई की है। सिद्धार्थ यादव की मां डॉ. सुधा यादव 1999 के लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। वे 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की सदस्य रहीं। अगस्त 2022 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था।
अरुण यादव 2024 में हरियाणा सोशल मीडिया प्रमुख बने थे गुरुग्राम के रहने वाले अरुण यादव भाजपा के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों से जुड़े प्रमुख चेहरों में हैं। जनवरी 2024 में उन्हें हरियाणा भाजपा का सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया था। यादव इससे पहले हरियाणा भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख भी रह चुके हैं। उन्होंने 2009 में एमबीए किया। कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद अक्टूबर 2018 में भाजपा से जुड़े। 2019 के जींद उपचुनाव से उन्होंने पार्टी के डिजिटल अभियानों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। जानें BJP की नई टीम में कौन-कौन…
हरियाणा में अब बैंक खातों की होगी तिमाही जांच:बैंकिंग घोटाले के बाद बढ़ी सख्ती, अकाउंट बुक्स और रिकॉर्ड का होगा मिलान
हरियाणा में बैंकिंग घोटाले के बाद वित्त विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सरकारी निगमों, कंपनियों, बोर्डों, सहकारी संस्थाओं और स्वायत्त निकायों में जमा सरकारी फंड की निगरानी और वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। वित्त विभागअब संस्थाओं के बैंक खातों में जमा धनराशि का हर तिमाही सत्यापन और बैंक रिकंसिलिएशन कराने के निर्देश दिए हैं।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से सभी संबंधित संस्थाओं के प्रबंध निदेशक, मुख्य प्रशासक और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को तिमाही प्रमाण-पत्र भरकर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमाण-पत्र पर संबंधित MD/CEO को हस्ताक्षर कर यह प्रमाणित करना होगा कि बैंक खातों में जमा फंड का सत्यापन संस्था की अकाउंट बुक्स से कर लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत संस्थाओं के सभी प्रकार के बैंक खातों की समीक्षा करनी होगी। इसमें सेविंग, करंट, टर्म डिपॉजिट और फ्लेक्सी अकाउंट शामिल हैं। संस्था को यह प्रमाणित करना होगा कि सभी खातों का रिकॉर्ड पुस्तकों से मिलान कर लिया गया है
और प्रमाण-पत्र जारी करने की तारीख तक कोई अंतर नहीं है। जांच के दायरे में बैंक से मिलने वाला ब्याज प्रमाण-पत्र में यह भी बताना होगा कि निवेश या एफडीआर के समय बैंक की ओर से तय ब्याज संबंधित खाते में सही तरीके से जमा किया गया है या नहीं। इसके अलावा बैंक रिकंसिलिएशन स्टेटमेंट (BRS) तैयार होने और उसमें दर्शाई गई शेष राशि के संस्था की अकाउंट बुक्स, बैलेंस शीट और बैंक रिकॉर्ड से मेल खाने की भी पुष्टि करनी होगी।
ऑडिट रिपोर्ट भी होगी प्रमाण-पत्र का हिस्सा संस्था के MD/CEO को यह भी प्रमाणित करना होगा कि स्टेट्यूटरी ऑडिट और इंटरनल ऑडिट में सामने आई स्थिति संतोषजनक है। यदि ऑडिट में कोई वित्तीय अनियमितता या अंतर नहीं पाया गया है, तो इसकी भी घोषणा प्रमाण-पत्र में करनी होगी। वित्त विभाग अधिकारी को भेजना होगा प्रोफार्मा वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रोफार्मा को हर तिमाही भरकर संबंधित संस्था के उस अधिकारी को भेजना होगा, जिसे वित्त विभाग ने नामित किया है। विभाग ने सभी संस्थाओं को इसकी समय पर और नियमित प्रस्तुति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, पंचकूला की अनुष्का के 99.2%:गुरुग्राम 8वें और पंचकूला रीजन 12वें स्थान पर; पहली बार 10वीं के बाद परिणाम जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। देश के 22 रीजन में गुरुग्राम रीजन 8वें नंबर पर रहा, जबकि पंचकूला रीजन 12वें नंबर पर रहा। पंचकूला में इस बार 85.73 परसेंट रिजल्ट रहा, वहीं गुरुग्राम रीजन का रिजल्ट 88.45 परसेंट रहा। पंचकूला रीजन में इस बार 74,723 स्टूडेंट ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। पंचकूला रीजन में हरियाण के 11 जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। पंचकूला की अनुष्का के ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में 99.2 परसेंट मार्क्स आए हैं। वहीं करनाल के दयाल सिंह स्कूल की काशवी ने कामर्स स्ट्रीम में 99 परसेंट नंबर हासिल किए। सीबीएसई ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है।
बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें। पहले रिजल्ट से जुड़ी हाईलाइट्स जानिए… पंचकूला की अनुष्का मलिक के 99.2 परसेंट पंचकूला के सेंट सोल्जर स्कूल की छात्रा अनुष्का मलिक के 99.2 परसेंट मार्क्स आए हैं। अनुष्का के ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में इंग्लिश में 99, पॉलिटिकल साइंस में 98, साइकोलॉजी में 100, इकोनॉमिक्स में 99 और वेब एप्लीकेशन में 100 नंबर आए हैं। अनुष्का का कहना है कि सिविल सर्विसेज के क्षेत्र में अपनी करिअर बनाना चाहती है। साइकोलॉजी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन करना चाहती है, इसके लिए सीयूईटी की तैयारी कर रही है। अनुष्का के पिता सेना की फारवर्ड सिंगल कोर में कर्नल के पद पर तैनात हैं। उनकी माता तान्या हाउसवाइफ हैं।
करनाल की काशवी के 99 परसेंट अंक करनाल के दयाल सिंह स्कूल की 12वीं की छात्रा काशवी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। काशवी के पिता पुनित वर्मा इंद्री के गर्ल्स स्कूल में टीचर है। उनकी माता हिना वर्मा भी टीचर रही हैं। काशवी ने बताया कि वह रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। काशवी का कहना है कि स्कूल में सभी डाउट क्लियर करती थी। कॉर्पोरेट सेक्टर में करिअर बनाना ही मेरा लक्ष्य है। मेरी हॉबी किताबे पढ़ना है। इसके लिए एक प्रापर टाइम टेबल बनाया था। पढ़ाई के दौरान रिलैक्स करने के लिए पेरेंट्स के साथ टाइम स्पैंड करती थी। गुरुग्राम की प्रीथा को मिले 98.4 % गुरुग्राम के एमिटी इंटनेशनल स्कूल की छात्रा प्रीथा घोष ने ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में 98.4 परसेंट नंबर प्राप्त किए हैं। प्रीथा के इंग्लिश में 97, हिस्ट्री में 99, पॉलिटिकल साइंस में 98, मैथ्स में 95, इकोनोमिक्स में 98 और स्कल्पचर (मूर्तिकला) में 100 नंबर मिले हैं।
हरियाणा निकाय चुनाव- तीनों मेयर पद जीती BJP : CM सैनी बोले-अब कोई हुड्डा पर भरोसा नहीं करता
हरियाणा में निकाय चुनाव के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद की काउंटिंग पूरी हो गई। भाजपा ने तीनों नगर निगम में जीत हासिल की है। सोनीपत में राजीव जैन, अंबाला में अक्षिता सैनी और पंचकूला नगर निगम में श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की। कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई। हालांकि, उकलाना नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित रीमा सोनी चेयरपर्सन का चुनाव जीत गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गढ़ सांपला नगर पालिका में भाजपा के प्रवीण कोच ने चेयरमैन का चुनाव जीता। इसी तरह, धारूहेड़ा नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा चेयरमैन बने। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की विनीता पीपल चेयरपर्सन का चुनाव जीत गईं। उधर, निकाय चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा “ऐसा इसलिए है क्योंकि अब कोई भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा नहीं करता"।
इस जीत पर PM नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर हरियाणा के लोगों का आभार जताय। वहीं, इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने उकलाना से जीती निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी को वीडियो कॉल कर बधाई दी। उधर, पंचकूला में कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने EVM में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में चोर दरवाजे बनाए हुए थे और अंदर मशीनों की सील टूटी हुई थी। अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। इसी वजह से साढ़े तीन बजे तक यहां काउंटिंग चली। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर की गई पोस्ट… पीएम का ट्वीट, लिखा- शानदार विजय के लिए आभार हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार।
इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है। इस अवसर पर पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई है। जश्न की तस्वीरें… अब जानिए किस निकाय में कौन कितने वोटों से जीता…. पंचकूला में श्यामलाल बंसल ने 36252 वोटों से हराया पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा के श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 36252 वोट से हराया। काउंटिंग में सबसे ज्यादा समय इसी सीट पर लगा। शाम साढ़े तीन बजे तक 21 राउंड तक काउंटिंग चली। यहां 17 सीटों पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस और 2 निर्दलीय को जीत मिली। पंचकूला के 20 वार्ड में बीजेपी को 17, कांग्रेस को एक और निर्दलीय को दो सीट पर जीत मिली। सोनीपत में 23247 वोट से जीते राजीव जैन सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा के राजीव जैन ने 78035 वोट हासिल करके मेयर सीट पर जीत दर्ज की।
कांग्रेस के कमल दीवान 54788 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनेलो के आनंद कुमार को 5210 वोट मिले। नोटा को 1606 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों में रमेश कुमार खत्री को 1071, अनिल सिंघल को 651, हवा सिंह को 433, चांद राम को 318, डॉ. कमलेश कुमार सैनी को 305 और संत धर्मवीर चोटीवाला को 275 वोट मिले। अंबाला में अक्षिता सैनी 21358 वोटों से जीतीं अंबाला नगर निगम में भाजपा की मेयर उम्मीदवार अक्षिता सैनी ने 52794 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 21358 वोटों के अंतर से हराया। कुलविंदर कौर सैनी को 31436 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया चौधरी ने 21730 वोट हासिल किए। 1691 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। अंबाला में कुल 20 वार्डों में से 16 में BJP, तीन वार्डों में कांग्रेस और एक वार्ड में आजाद की जीत हुई। धारूहेड़ा में अजय को 9392 वोट मिले धारूहेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को 7 राउंड की गिनती में 9392 वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार बाबू लाल लांबा रहे, जिन्हें 3156 वोट मिले। लांबा पूर्व चेयरमैन हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी राज तीसरे नंबर पर रहीं, जिन्हें केवल 1817 वोट मिले। चेयरमैन पद के लिए यहां कुल 5 उम्मीदवार थे, जिनमें से 90 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना। सांपला में प्रवीण 687 वोट से जीते सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रवीन ने 4391 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार अंकित सिंह 3704 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों में सुधीर ओहल्याण को 1984, अनिल कुमार को 1081, विकास को 482, राकेश कुमार को 335, मनजीत को 222, अंकित पुत्र साहिब सिंह को 80 और राम निवास को 41 वोट मिले। नोटा को 35 वोट मिले, जबकि सुशील कुमार को 17 वोट प्राप्त हुए। उकलाना में रीमा सोनी 2806 वोटों से जीतीं उकलाना नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने 7078 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। भाजपा की निकिता गोयल 4272 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
अन्य उम्मीदवारों में डॉ. सोनिया बत्रा को 249 वोट, मीनू रानी को 83 वोट मिले, जबकि 62 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। रेवाड़ी में विनीता 21455 वोटों से जीतीं रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा की विनीता पिप्पल ने 44521 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की नेहारिका को 21455 वोटों के अंतर से हराया। नेहारिका को 23066 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मीनू डहीनावाल को 3103, आशा को 1851, दीपिका पवार को 948 और शकुंतला भांङोरिया को 552 वोट मिले। नोटा को 1049 वोट मिले। तीनों निगम सहित सभी सातों जगह का वार्ड वाइज रिजल्ट देखें… रिजल्ट के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में बॉर्डर 2 ने धुरंधर को पछाड़ा:सनी देओल की फिल्म ने तीन दिनों में 129.89 करोड़ रुपए की कमाई की
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में फिल्म धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 129.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। बता दें कि धुरंधर ने अपने ओपनिंग वीकेंड में करीब 103 करोड़ रुपए कमाए थे। 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 32.10 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 40.59 करोड़ रुपए हो गया।
वहीं रविवार को फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपए कमाए। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।
गैलेक्सी थिएटर में सनी-अहान अचानक पहुंचे वहीं, रविवार को ही सनी देओल और अहान शेट्टी ने मुंबई के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर में अचानक पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दे दिया। दोनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर पहुंचे। जैसे ही सनी और अहान बाहर आए, वहां मौजूद फैंस की भीड़ बहुत उत्साहित हो गई।
इस दौरान थिएटर के अंदर भी जबरदस्त माहौल देखने को मिला। जो वीडियो सामने आए, उनमें देखा जा सकता है कि हॉल खचाखच भरा हुआ था और दर्शक तालियों और सीटियों से स्टार्स का वेलकम कर रहे थे। सनी देओल की एंट्री पर खासतौर से लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
हॉकी कोच बलदेव सिंह को मिलेगा पद्मश्री:24 साल कुरुक्षेत्र में चलाई एकेडमी, 55 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए, 11 बार जीता नेहरू हॉकी टूर्नामेंट
भारतीय हॉकी को कई स्टार खिलाड़ी देने वाले हॉकी कोच बलदेव सिंह को पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुना गया है। कोच बलदेव सिंह ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में लंबे समय तक हॉकी एकेडमी चलाई। उनकी एकेडमी महिला हॉकी नर्सरी से प्रसिद्ध रही। अब यहां के हालात बदल चुके हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम में शाहाबाद की खिलाड़ियों की संख्या कम हो रही है। इसका बड़ा कारण एकेडमी की अनदेखी को माना जा रहा है। कोच बलदेव सिंह ने अपने समय में हॉकी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। फिलहाल कोच बलदेव सिंह पंजाब के लुधियाना में हॉकी से दूर होकर रह रहे हैं। 24 साल चलाई एकेडमी कोच बलदेव सिंह ने साल 1994 से 2018 तक एकेडमी चलाई।
उस दौरान शायद ही कोई साल होगा, जब भारतीय महिला हॉकी टीम में शाहाबाद से कोई खिलाड़ी न रही हों। लेकिन अभी एकमात्र नवनीत कौर टीम में खेल रही हैं। नवनीत कौर टीम की उप-कप्तान हैं और कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं। 16 अवॉर्ड किए नाम साल 1992 से 2015 तक शाहाबाद में कोच बलदेव सिंह के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने 13 भीम और 3 अर्जुन पुरस्कार अपने नाम किए। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं खेल राज्यमंत्री रहे संदीप सिंह और पूर्व भारतीय महिला कप्तान एवं पद्मश्री रानी रामपाल ने भी बलदेव सिंह से कोचिंग ली है।
55 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए कोच बलदेव सिंह ने शाहाबाद से 2 ओलंपियन सहित 55 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं। उनके जाने के बाद कई कोच आए और गए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय लेवल तक कोई खिलाड़ी नहीं उभरा पाया। साफ है कि शाहाबाद हॉकी स्टेडियम का भविष्य खतरे में पड़ा हुआ है। पहली बार रेलवे को हराया कोच बलदेव सिंह सबसे पहले 1 जनवरी 1982 में शाहाबाद के आर्य स्कूल में आए। छोटा स्टेडियम होने के चलते उनको 1986 में सिरसा जिले के जीवन नगर सेंटर को प्रशिक्षित करने जाना पड़ा।
फिर उन्होंने 1992 में शाहाबाद के श्री गुरु नानक प्रीतम गर्ल्स हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना शुरू किया। तब पहली बार किसी स्कूल की टीम ने आंध्र प्रदेश में हुए तिरुपति टूर्नामेंट-1999 में इंडियन रेलवे की टीम को हराया। 11 बार जीता नेहरू हॉकी टूर्नामेंट उनकी अगुआई में यहां की महिला हॉकी टीम ने दिल्ली में हर साल होने वाले नेहरू हॉकी टूर्नामेंट को 11 बार जीता। साल 2005 में नेशनल हाईवे पर ऋषि मारकंडेश्वर स्टेडियम की स्थापना से 2015 तक कोच बलदेव सिंह ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया।
2015 में छोड़ा कोचिंग पद साल 2015 में कोच बलदेव सिंह ने सरकार और खेल विभाग के उपेक्षापूर्ण रवैये से दुखी होकर शाहाबाद हॉकी एकेडमी के कोच पद को छोड़ दिया। उनके जाने से स्टेडियम के खिलाड़ी भी उनके साथ पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी यूनिवर्सिटी स्टेडियम चले गए। यहां उनको चीफ कोच का पद मिला। 2023 में छोड़ी कोचिंग उसके बाद वे कई स्टेडियम में चीफ कोच रहे, लेकिन साल 2023 में कोचिंग करना छोड़ दिया। अभी वे अपने परिवार के साथ लुधियाना में रह रहे हैं। उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि काश शाहाबाद में उनको 10 साल और मिलते, तो कई और खिलाड़ी तैयार हाे सकते थे।
हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे:DIG दुग्गल को प्रेसिडेंट मेडल; रोहतक IG समेत 2 IPS अफसरों को एक्सीलेंट सर्विस मेडल
गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेसिडेंट मेडल और एक्सीलेंट सर्विस के लिए पुलिस मेडल मिलेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई लिस्ट में DIG राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया जाएगा। राजेश दुग्गल वर्तमान में फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्रर हैं। इनके अलावा, रोहतक के IG सिमरदीप सिंह, स्टेट क्राइम ब्रांच के SP सुनील कुमार, गुरुग्राम में ACP सुखबीर सिंह को एक्सीलेंट सर्विस के लिए पुलिस मेडल मिलेगा।
3 इंस्पेक्टरों को भी पुलिस मेडल पुलिस मेडल पाने वालों में हिसार के इंस्पेक्टर कंवरपाल, मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के इंस्पेक्टर नरेश कुमार, गुरुग्राम STF में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, फरीदाबाद के सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार, फरीदाबाद के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) में तैनात इंस्पेक्टर गुगन राम, कैथल की सब इंस्पेक्टर रेखा रानी और CID में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गौरव शर्मा शामिल हैं।
DGP बोले- दूसरे कर्मचारियों का हौसला बढ़ेगा हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने मेडल जीतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हरियाणा पुलिस के लिए गर्व की बात है कि उनके अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस उपलब्धि से पदक पाने वाले अधिकारियों के साथ-साथ बाकी पुलिस बल का भी हौसला बढ़ेगा।
उन्होंने सभी चयनित अधिकारियों और जवानों को भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। CM गुरुग्राम व गर्वनर पंचकूला में फहराएंगे तिरंगा मुख्यमंत्री नायब सैनी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। सरकार की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएम के अलावा हरियाणा के गवर्नर असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे। यहीं गवर्नर की ओर से एटहोम दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज यमुनानगर में झंडा फहराएंगे। इस बार लिस्ट में विधायकों के साथ जिला परिषद के चेयरमैनों को भी जगह दी गई हैं। वहीं नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर जाएंगे।
रोहतक में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस:मंत्री अरविंद शर्मा ने फहराया तिरंगा; युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। शहीदों को नमन और परेड का नेतृत्व मुख्य कार्यक्रम से पूर्व, डॉ. अरविंद शर्मा ने MDU स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए।
इसके बाद खेल परिसर में IPS रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित शानदार मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। परेड में हरियाणा पुलिस, एनसीसी और स्काउट्स सहित 8 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी 'लघु भारत' की झलक समारोह के दौरान 1700 विद्यार्थियों द्वारा किया गया सामूहिक शारीरिक अभ्यास (Mass PT) आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को दर्शाते हुए कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं: उपमंडल स्तर पर भी हुआ ध्वजारोहण जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडलों में भी तिरंगा गर्व से लहराया: रोहतक में गणतंत्र दिवस
हरियाणा में 22 जिला अटॉर्नी प्रमोशन विवाद हाईकोर्ट पहुंचा:सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा; याचिका में BNSS की धारा का उल्लंघन बताया
हरियाणा सरकार के 22 जिला अटॉर्नी विवाद का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट के वकील प्रदीप कुमार रापड़िया ने इस मामले में एक याचिका दाखिल की है, जिस पर आज सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में हरियाणा सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता वकील ने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए भेदभावपूर्ण नियमों के कारण एक आम वकील के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। BNSS में स्पष्ट रूप से प्रावधान है कि 15 वर्षों का अनुभव रखने वाला कोई भी वकील डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन बनने के लिए पात्र है।
इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने ऐसा नियम बना दिया है, जिसके अंतर्गत केवल सरकारी वकील के रूप में कार्यरत व्यक्तियों को ही पदोन्नति के माध्यम से डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन बनाए जाने का प्रावधान किया गया है, जो स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण और कानून के विरुद्ध है। बता दें कि इस मामले में एक अन्य वकील हेमंत कुमार ने भी सरकार को नोटिस भेज कर कार्रवाई की मांग की है। अब जानिए क्या है पूरा मामला हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने करीब 16 दिन पहले एक आदेश जारी किया, जिसमें सूबे के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DA) पद पर कार्यरत 22 जिलों के अधिकारियों को एक स्तर ऊपर असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन (ADP) बनाने के बजाय, सीधे दो स्तर ऊपर डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन (DDP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है।
प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर किए गए हैं। सभी प्रमोट किए गए अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पर रहेंगे। डिप्टी डायरेक्टर बनाए गए। इन 22 जिला अटॉर्नी को मिला डबल प्रमोशन डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन बनाए गए जिला अटॉर्नी- सुमन बंसल, सोहन सिंह, लेघा दीपक रणजीत, सतीश कुमार, आनंद मान, सुनील कुमार, सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार चौधरी, धर्मेंद्र राणा, मनोज कुमार, दीपक बूरा, हरपाल सिंह, अनीता, राजेश कुमार, परवेज, सुमेर सिंह, हितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, अश्वनी कुमार चौधरी, सुरेश कुमार और पारुल चौहान का नाम शामिल है।
यहां देखिए सरकार के प्रमोशन ऑर्डर की कॉपी... वेतन में कितनी बढ़ोतरी हुई? पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट और प्रशासनिक मामलों के जानकार हेमंत कुमार के मुताबिक, 31 दिसंबर के आदेश में DDP का वेतनमान ₹1,23,100 से ₹2,15,900 दर्शाया गया है, जो कि डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन से भी अधिक है। इस कथित विसंगति को लेकर उन्होंने 12 जनवरी को गृह विभाग की ACS डॉ. सुमिता मिश्रा को पत्र लिखकर मामला संज्ञान में लाया है। BNSS 2023 के उल्लंघन का दावा एडवोकेट हेमंत कुमार ने इस प्रमोशन को लेकर हरियाणा सरकार को कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि यह फैसला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 का उल्लंघन है।
BNSS की धारा 20(2)(a) के अनुसार, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन वही व्यक्ति बन सकता है, जो कम से कम 15 साल से वकालत कर रहा हो, या सेवारत/पूर्व सेशन जज हो।उनका आरोप है कि सीधे प्रमोशन देकर 15 साल या उससे अधिक अनुभव वाले प्राइवेट वकीलों को प्रतिस्पर्धा का मौका ही नहीं दिया गया। नियम बदले, लेकिन सीधी भर्ती का रास्ता बंद हेमंत कुमार के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को गृह विभाग ने हरियाणा राज्य अभियोजन विभाग विधिक सेवा (ग्रुप-A) नियमावली 2013 में संशोधन किया। इसमें ADP और DDP के पद जोड़े गए। संशोधन में कहा गया है कि DDP बनने के लिए 2 साल ADP के रूप में अनुभव जरूरी है, लेकिन पहले ADP का पद ही मौजूद नहीं था, इसलिए DA से सीधे प्रमोशन का रास्ता खोल दिया गया। हालांकि, 15 साल की प्राइवेट प्रैक्टिस वाले वकीलों और सेशंस जजों से सीधी भर्ती का कोई प्रावधान नहीं किया गया।
CM सैनी 26 जनवरी को गुरुग्राम में फहराएंगे तिरंगा:पंचकूला में गवर्नर, नए जिले हांसी में खट्टर रहेंगे
हरियाणा में सीएम नायब सैनी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। सरकार की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएम के अलावा हरियाणा के गवर्नर असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे।
यहीं गवर्नर की ओर से एटहोम दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला के बजाय यमुनानगर में झंडा फहराएंगे। इस बार लिस्ट में विधायकों के साथ जिला परिषद के चेयरमैनों को भी जगह दी गई हैं। वहीं नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर जाएंगे। हालांकि लिस्ट में राव इंद्रजीत का नाम नहीं है।
रोहतक एमडीयू में क्रिकेटर अदिति श्योराण सम्मानित:VC ने स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा, बोले- बेटियों के लिए बनी मिसाल
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की तरफ से युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। क्रिकेटर अदिति को यह अवॉर्ड नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में दिया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में वीसी प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने अपनी प्रतिभा ही नहीं, जज्बे से बहुत ही कम उम्र में कई उपलब्धियों को हासिल कर प्रदेश की बेटियों के लिए मिसाल कायम की है।
एमडीयू ऐसी होनहार खिलाड़ियों की कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर पढ़ाई व हॉस्टल निशुल्क करने को लेकर लगातार काम कर रहा है। बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर कर रही प्रदर्शन समारोह के दौरान डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि जब अदिति जैसी बेटियां खेल ही नहीं किसी भी फिल्ड में बेहतर करती हैं, तो समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। खिलाड़ियों से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है।
अदिति का खेल के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। एमडीयू ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सकारात्मक है। हरियाणा की ऐसी बेटियों पर सभी को नाज होता है। चंडीगढ़ में ट्रेनिंग ले रही अदिति श्योराण अदिति श्योराण मूल रूप से सोनीपत के दुभेटा गांव की रहने वाली है। अदिति ने स्कूल स्तर की शुरुआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से की।
वह इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिष्ठित सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति श्योराण पहली महिला क्रिकेटर हैं। पिछले 4 साल से खेल रहीं क्रिकेट अदिति श्योराण स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई अंडर-15 और अंडर-19 स्तर पर पिछले चार वर्षों से खेल रही हैं ।
नेशनल स्कूल लेवल पर अदिति अंडर-19 चंडीगढ़ गर्ल्स क्रिकेट टीम की सबसे युवा कप्तान भी रही हैं। यूटीसीए जोनल टूर्नामेंट के अलावा चंडीगढ़ में इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर गर्ल्स टीम की कप्तान रही हैं। अदिति की खेल उपलब्धियों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 15 अगस्त को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
हरियाणा के पहलवान आज से PWL में दिखाएंगे दांव:एशियन चैंपियन अंतिम पंघाल और हिंद केसरी दिनेश की टीम होंगी आमने-सामने
हरियाणवियों के पसंदीदा खेल कुश्ती का महाकुंभ यानी 5वीं प्रो रेसलिंग लीग (PWL) आज से शुरू हो रही है। इस बार 7 साल के गैप के बाद PWL हो रहा है। नोएडा के इंडोर स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों में हरियाणा के बड़े-बड़े पहलवान दम दिखाते नजर आएंगे। पहले दिन हिसार की स्टार रेसलर अंतिम पंघाल और झज्जर के दिनेश धनखड़ की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बार भी PWL में 6 फ्रेंचाइजियों की टीम मुकाबले खेलेंगी।
ओलिंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत भी इसमें पार्टिसिपेट कर रहे हैं। वे मुंबई टाइगर्स की टीम की ओर से खेलेंगे। अंतिम पंघाल यूपी डोमिनेटर्स टीम की ओर से अखाड़े में उतर रही हैं। पहले ही दिन उनकी टीम और पंजाब रॉयल्स के बीच उद्घाटन मैच मुकाबला होगा। उद्घाटन मैचों के दौरान ही झज्जर जिले के 4 बार के हिंद केसरी पहलवान दिनेश धनखड़ की टीम पंजाब रॉयल्स भी कुश्ती के अखाड़े में होगी। अंतिम को 52 लाख रुपए में यूपी ने खरीदा अंतिम पंघाल दो बार की U-20 विश्व चैंपियन और एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता हैं। वो 53 किग्रा मुकाबले में हैं।
अंतिम नीलामी में सबसे अधिक मूल्य पाने वाली भारतीय महिला पहलवान रहीं हैं। PWL बोली उनके बेस प्राइस 18 लाख रुपए से शुरू हुई। अंतिम को यूपी डोमिनेटर्स की टीम में 52 लाख रुपए में शामिल किया गया। अंतिम एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वहीं एशियन गेम्स 2022 (हांगझोऊ) में अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। हिंद केसरी रहे दिनेश 36 लाख रुपए में बिके झज्जर के गांव गोयला कला के रहने वाले हैवी वेट (125 किलो) भारवर्ग के पहलवान दिनेश धनखड़ 4 बार हिंद केसरी खिताब अपने नाम कर चुके हैं। दिनेश 2 बार भारत केसरी खिताब के विजेता हैं। दिनेश पहलवान ने नेशनल और एशियन में भी मेडल जीते हैं। उन्हें इस बार के PWL में पंजाब रॉयल्स की टीम में शामिल किया है।
उनका बेस प्राइस 12 लाख रुपए था, पंजाब रॉयल्स की टीम ने 36 लाख रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। भारतीयों में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे महंगे हरियाणा के बड़े खिलाड़ियों को PWL के ऑक्शन में 1 करोड़ 55 लाख रुपए में खरीदा गया है। इसमें अमन सहरावत को मुंबई ने 51 लाख रुपए, अंतिम को यूपी ने 52 लाख रुपए, सुजीत को दिल्ली ने 52 लाख रुपए और दिनेश धनखड़ को पंजाब की टीम ने 36 लाख रुपए में खरीदा है। इस प्रतियोगिता में हर मुकाबले 2 राउंड में होंगे, हर राउंड 3 मिनट का होगा। ओलिंपिक में भी हर राउंड 3 मिनट का ही होता है। वहीं, दूसरे राउंड के अंतिम एक मिनट में हासिल किए गए अंकों को डबल पॉइंट्स मिलेंगे।
हरियाणा कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए बनाई 3 कमेटी:सैलजा-सुरजेवाला और बीरेंद्र सिंह को नहीं जगह; पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा शामिल
हरियाणा कांग्रेस ने तीन नगर निगम चुनाव अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के लिए तीन स्पेशल कमेटियां बनाई हैं। इन तीनों कमेटियों में लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला को जगह नहीं मिली है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह को भी कमेटियों में शामिल नहीं किया गया है। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को तीनों कमेटियों में शामिल किया गया है।
इन तीनों कमेटियों काे प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह लीड करेंगे। अच्छी बात यह है कि हर निगम की चुनाव कमेटी में संबंधित जिलों के प्रधान तथा विधायकों को शामिल किया गया है। अंबाला व पंचकूला नगर निगमों की लोकसभा चूंकि एक ही है, इसलिए अंबाला के सांसद वरुण मुलाना दोनों नगर निगमों की चुनाव समितियों में शामिल किए गए हैं। यहां जानिए किस निगम की कमेटी में कौन नेता शामिल... पंचकूला- नगर निगम की चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद वरुण चौधरी, पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन और जिला अध्यक्ष संजय चौहान को शामिल किया गया है।
अंबाला- नगर निगम की चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद वरुण चौधरी, अंबाला शहर के विधायक विधायक निर्मल सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन चौहान, जिला अध्यक्ष (शहरी) पवन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष (कैंट) परविंदर पाल सिंह, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) दुष्यंत चौहान को शामिल किया गया है। सोनीपत- नगर निगम की चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संजीव कुमार दहिया, जिला अध्यक्ष (शहरी) कमल दीवान, सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि, जय भगवान अंतिल को जगह मिली है।
हरियाणा सरकार ने EWS की आय सीमा बढ़ाई:अब ₹8 लाख सालाना इनकम वाले परिवारों को भी आरक्षण का लाभ; नोटिफिकेशन जारी
हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को राहत पहुंचाने वाला फैसला लिया है। सरकार ने EWS वर्ग में आरक्षण का लाभ लेने के लिए परिवारों की वार्षिक आय की सीमा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी है। यह निर्णय केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय (CSO) की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया। संशोधित आय सीमा राज्य में सिविल पदों व सेवाओं में प्रत्यक्ष भर्ती और सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आरक्षण पर लागू होगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी, 2019 को जारी आदेशों के तहत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए सालाना आय सीमा 6 लाख रुपए निर्धारित की गई थी। इस विषय की समीक्षा के बाद, अब सरकार ने आय सीमा को बढ़ाकर 8 लाख रुपए प्रतिवर्ष करने का निर्णय लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आय सीमा में संशोधन के अलावा पूर्व में जारी निर्देश यथावत रहेंगे। सरकारी ऑर्डर की कॉपी... हरियाणा सरकार ने पिछले साल पॉलिसी लागू की हरियाणा सरकार ने अक्टूबर-2025 में EWS पॉलिसी लागू की। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो वर्षों से किराए के मकानों, झुग्गियों या अस्थायी कमरों में रहकर अपने घर का सपना देख रहे थे।
यह पॉलिसी हरियाणा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से तैयार की गई और इसे लागू करने की जिम्मेदारी ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ विभाग को दी गई। पॉलिसी के तहत आदेश दिया कि हर लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी में 20% प्लॉट और हर ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में 15% फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखे जाएंगे। इससे शहरी इलाकों में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार भी मुख्यधारा की कॉलोनियों का हिस्सा बन सकेंगे। हरियाणा में EWS के ये फायदे हरियाणा EWS के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10% आरक्षण, RTE के तहत मुफ्त शिक्षा (कक्षा 1-3 तक), चिराग योजना (कक्षा 4-12 तक) के तहत वित्तीय सहायता और आवास योजनाओं व सब्सिडी तक पहुंच जैसे कई फायदे मिलते हैं।
हर साल रिन्यू होता है प्रमाणपत्र EWS प्रमाणपत्र आमतौर पर एक साल के लिए वैध होता है और इसे सालाना रिन्यू कराना पड़ता है। यह प्रमाण पत्र सामान्य वर्ग के उन परिवारों के लिए है, जिनकी आय निर्धारित सीमा के भीतर है। यह लाभ केंद्रीय और राज्य दोनों स्तर की योजनाओं के लिए मान्य है। इसकी अब आय सीमा 8 लाख रुपए तक कर दी गई है, जिससे अधिक परिवारों को लाभ मिल सकेगा।
परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर बोले- यह ऐतिहासिक निर्णय इस फैसले को लेकर हरियाणा सरकार में परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि CM नायब सिंह सैनी की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के परिवारों के लिए वार्षिक आय सीमा को 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए किया जाना एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय है। उन्होंने कहा- इस फैसले से शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और विभिन्न सरकारी योजनाओं में पात्रता का दायरा बढ़ेगा और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। परिवार पहचान पत्र से लाभार्थियों की पहचान पारदर्शी एवं सटीक रूप से सुनिश्चित की जाएगी, जिससे योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचेगा। यह कदम सबका साथ, सबका विकास की भावना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का जल्द मिलेगा LIVE लिंक
हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर जल्द ही लाइव लिंक जारी किया जाएगा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया X पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि 11 जनवरी 2026 से हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए 5500 पदों पर आवेदन शुरू होने जा रहा है। जल्द ही लाइव के माध्यम से जुड़कर आप सभी के क्वायरीज का निस्तारण एवं कुछ आवश्यक जानकारियां साझा की जाएंगी।
नीचे दिए गए फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव आयोग को भेज सकते।
लिंक- forms.gle/GwjVbZ4rAnNLNc
यहां पढ़िए चेयरमैन की पोस्ट... यहां पढ़िए पुलिस भर्ती से जुड़ी जानकारी... 2 दिन पहले निकली भर्ती हरियाणा सरकार ने दो दिन पहले पुलिस सिपाही भर्ती निकाली है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5061 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा जारी विज्ञापन में 5500 पदों में 4500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे।वहीं इनके साथ जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं।
इस बार सरकार ने आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी है। एग्जाम डेट अभी तय नहीं इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 11 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 25 जनवरी 2026 रात 11:59 तक वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। हांलाकि अभी केवल आवेदन प्रक्रिया काे लेकर ही शेड्यूल जारी किया गया है। एग्जाम की डेट भी तय नहीं की गई हैं।
आवेदन के संख्या अनुसार ही परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे जिसके बाद एग्जाम की डेट तय होगी। हरियाणा जनरल नॉलेज के 20 सवाल होंगे हरियाणा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 20 सवाल हरियाणा जनरल नालेज, 10 सवाल कंप्यूटर नॉलेज के रहेंगे। पेपर में जनरल नालेज, जनरल स्टडीज, जनरल साइंस, करेंट अफेयर्स, एग्रीकल्चर, जनरल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल एबिलिटी, पशुपालन से संबंधित भी सवाल पूछे जाएंगे।
पेपर में कुल 100 सवाल आएंगे, जो 94.5 नंबर के होंगे। वहीं पेपर का मोड हिंदी और इंग्लिश दोनों रहेगा। मेल कैंडिडेट के लिए 170 सेंटीमीटर हाइट जरूरी पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले मेल कैंडिडेट के लिए 170 सेंटीमीटर हाइट और 83 सेंटीमीटर चेस्ट की होनी जरूरी है। वहीं रिजर्व कैटेगरी को इसमें में 2-2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है। महिलाओं के लिए मिनिमम 158 सेंटीमीटर हाइट मांगी गई है।
वहीं इसमें भी रिजर्व कैटेगरी के लिए 2 सेंटीमीटर की छूट है। 12 मिनट में पूरी करनी होगी दौड़ पुरूष उम्मीदवारों के लिए 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़, महिलाओं के लिए 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना जरूरी है। इनके साथ एक्स सर्विसमैन के लिए 5 मिनट में एक किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में फेल युवाओं को आगे के प्रोसेस से बाहर कर दिया जाएगा।
रोहतक में BJP प्रवक्ता बोले-अजय पर कानूनी कार्रवाई हो:कहा- उनका बयान अराजकता फैलाने की साजिश; JJP नेता राजनीतिक हताशा में
रोहतक। जननायक जनता पार्टी (JJP) सुप्रीमो अजय चौटाला के हालिया बयान ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने इस बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
क्या कहा था अजय चौटाला ने अजय चौटाला ने एक रैली के दौरान श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा था कि भारत में भी शासकों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना होगा और उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
भाजपा की प्रतिक्रिया भाजपा नेता शमशेर खरक ने अजय चौटाला के बयान को “राजनीतिक हताशा” का परिणाम बताया और कहा कि इस तरह के वक्तव्य लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी उदाहरण देकर जनता को हिंसा के लिए उकसाना अराजकता फैलाने का प्रयास है। भारत का लोकतंत्र मजबूत है और यहां सत्ता परिवर्तन बैलेट पेपर से होता है, हिंसा से नहीं। इस तरह के बयान संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान हैं, जिन पर देश की व्यवस्था टिकी हुई है।
कानूनी कार्रवाई की मांग भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या दल ऐसा बयान देता है जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन हिंसा का समर्थन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं।
हरियाणा में 22 जिलों के अटॉर्नी का प्रमोशन:डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन बने; एक साल प्रोबेशन पीरियड रहेगा, पोस्टिंग बाद में
हरियाणा में हाल ही में लागू हुए तीन नये आपराधिक कानूनों के बाद अभियोजन व्यवस्था में बड़े प्रशासनिक बदलाव शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने 22 जिला अटॉर्नी (DA) अधिकारियों को प्रमोट कर डिप्टी डायरेक्टर ऑफ प्रॉसीक्यूशन (DDP) नियुक्त किया है। यह कदम नए कानूनों में किए गए प्रावधानों के अनुरूप उठाया गया है, जिससे जिला स्तर पर अभियोजन तंत्र को अधिक मजबूत, प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा सके।
नये कानूनों के सेक्शन-20 में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक जिले में अभियोजन निदेशालय का गठन किया जाएगा और उसका प्रमुख डिप्टी डायरेक्टर होगा। इसी कानूनी व्यवस्था को धरातल पर लागू करने के उद्देश्य से यह प्रमोशन किए गए हैं। ग्राफिक्स में देखिए केंद्र के तीन नए कानून... एक साल प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
सरकार की ओर से किए गए । प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर किए गए हैं। सभी प्रमोट किए गए अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पर रहेगे। डिप्टी डायरेक्टर बनाए गए। ये डीए बने डीडीपी अधिकारियों में सुमन बंसल, सोहन सिंह, दीपक, रंजीत, सतीश कुमार, आनंद मान, सुनील कुमार, सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार चौधरी, धर्मेंद्र राणा, मनोज कुमार, दीपक बूरा, हरपाल सिंह, अनीता, राजेश कुमार, परवेज, सुमेर सिंह, हितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, अश्विनी कुमार चौधरी, सुरेश कुमार और पारूल चहल शामिल हैं।
अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे उच्च पद भरे जाएंगे, वैसे-वैसे डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी और अन्य निचले पदों पर भी प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। डिप्टी डायरेक्टर को जिले में अभियोजन का प्रमुख बनाए जाने से प्रशासनिक और कानूनी समन्वय भी मजबूत होने की उम्मीद है। पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी होंगे आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रमोट किए गए अधिकारी फिलहाल अपने वर्तमान पद का कार्यभार संभालते रहेंगे। उनकी पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे, ताकि अदालतों और कार्यालयों के कामकाज पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में सभी नये डिप्टी डायरेक्टर को जिलों का आवंटन कर दिया जाएगा।
रोहतक बॉडी बिल्डर रोहित हत्याकांड, DGP से मिला प्रतिनिधिमंडल:फरार आरोपियों को पीओ घोषित कर संपत्ति कुर्क करने की मांग, एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम
रोहतक जिले के गांव हमायुंपुर निवासी बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ हत्या केस को भिवानी से रोहतक ट्रांसफर करने और फरार आरोपियों को पीओ घोषित कर संपत्ति कुर्क करने की मांग को लेकर सर्वखाप पंचायत प्रतिनिधिमंडल और परिवार के लोग DGP ओपी सिंह से मिले। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। साथ ही एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को पीओ घोषित किया जाएगा।
बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ अपने दोस्त गांव बौंदकला निवासी जतिन के साथ 28 नवंबर को उसकी बहन की ननद की शादी में शगुन डालने भिवानी गया था। शादी समारोह के दौरान तिगड़ाना से बारात आई, जिसमें कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई और बाद में उन्हीं युवकों ने रास्ता रोककर रोहित के साथ मारपीट करते हुए अधमरा कर दिया। रोहित ने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। 5 आरोपी पकड़े, अन्य की नहीं हो रही गिरफ्तारी रोहित धनखड़ के चाचा सतीश ने बताया कि भिवानी पुलिस ने अब तक मात्र 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने अब तक आरोपियों को पीओ घोषित नहीं किया और न ही उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई। भिवानी पुलिस की जांच से नहीं संतुष्ट सतीश धनखड़ ने बताया कि वे भिवानी पुलिस द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट नहीं हैं और उनका विश्वास है कि इस मामले में स्थानीय प्रभाव, राजनीतिक दबाव या सामाजिक संरक्षण के कारण जांच धीमी और कमजोर की जा रही है। इसी कारण उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच भिवानी से हटाकर रोहतक जिले की CIA या STF जैसी विशेष टीम को सौंपी जाए, ताकि जांच निष्पक्ष, स्वतंत्र और प्रभावी हो सके।
सीएम से आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई सतीश धनखड़ ने बताया कि सर्वखाप पंचायत का प्रतिनिधिमंडल सीएम नायब सैनी से 22 दिसंबर को मिला था और सीएम ने आश्वासन दिया था कि इस मामले की जांच भिवानी से हटाकर रोहतक ट्रांसफर की जाएगी। किंतु उस आश्वासन के बावजूद अब तक जांच ट्रांसफर के संबंध में कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे परिवार और समाज में निराशा बनी हुई है।
प्रशासन को दिया एक हफ्ते का समय सतीश धनखड़ ने बताया कि प्रशासन अब इस मामले को पूरी गंभीरता से लेगा और शीघ्र ठोस परिणाम सामने आएंगे। प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया है, जिसमें शेष 18–20 सभी आरोपियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, आरोपियों को PO घोषित किया जाए तथा उनकी चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की जाए। यदि इस हफ्ते के भीतर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो वे प्रदेश स्तरीय सर्वखाप पंचायत बुलाकर आगे की रणनीति तय करने को बाध्य होंगे। जिसमें बड़े स्तर के निर्णय लिए जा सकते हैं।
हरियाणा में श्रम विभाग में 1500 करोड़ का घोटाला:विज ने जांच के लिए CM को लिखा; 6 जिलों में मिली गड़बड़ी, 5,46,509 वर्कस्लिप अवैध
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्रम मंत्री अनिल विज के विभाग में 1500 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। विज खुद इस मामले की जांच करा रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह घोटाला लगभग संभवतः 1500 करोड़ रूपए तक का होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विज ने इस पूरे प्रकरण की किसी प्रतिष्ठित जांच एजेंसी से गहन जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रम मंत्री ने बताया कि हाल ही में उन्होंने बोर्ड की एक बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति में अनियमितताओं के साथ-साथ निर्माण श्रमिकों को दी जाने वाली योजनाओं के लाभ वितरण में भी गड़बड़ियां सामने आईं। इसके बाद उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। अगस्त 2023 से मार्च 2025 के बीच वर्क स्लिपों का वेरिफिकेशन विज ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हिसार, कैथल, जींद, सिरसा, फरीदाबाद और भिवानी जिलों में जांच कराई गई, जहां बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं।
इसके पश्चात राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी कर जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया, जिनमें श्रम विभाग के अधिकारी सहित तीन अन्य अधिकारी शामिल किए गए। इन समितियों द्वारा अगस्त 2023 से मार्च 2025 के बीच जारी की गई ऑनलाइन वर्कस्लिपों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया लगभग चार माह पूर्व शुरू की गई थी, जिसमें अब तक 13 जिलों में 100 प्रतिशत सत्यापन पूरा हो चुका है। 5,46,509 वर्कस्लिप अवैध ​​​​​​​श्रम मंत्री ने बताया कि इन 13 जिलों में करनाल, रेवाड़ी, नूंह (मेवात), महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, पंचकूला, सिरसा और कैथल शामिल हैं, में कुल 5,99,758 वर्कस्लिपें जारी की गई थीं, जिनमें से केवल 53,249 वर्कस्लिपें वैध पाई गईं, जबकि 5,46,509 वर्कस्लिपें अवैध पाई गईं।
इसी प्रकार, कुल 2,21,517 श्रमिकों के पंजीकरण में से सत्यापन के बाद केवल 14,240 श्रमिक ही पात्र पाए गए, जबकि 1,93,756 पंजीकरण फर्जी पाए गए। जो पात्र नहीं हैं, वे योजनाओं का लाभ उठा रहे ​​​​​​​विज ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कई स्थानों पर गांव के गांव फर्जी पंजीकरण कर वर्कस्लिपें बनाई गईं, ताकि अपात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। एक श्रमिक को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से औसतन 2.5 लाख रूपए तक का लाभ दिया जाता है, जिससे सरकार को भारी वित्तीय क्षति होने की संभावना है। श्रम मंत्री ने कहा कि “जो पात्र नहीं हैं, वे योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
यह सीधी-सीधी लूट है और सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये की आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही है।” नए आवेदन स्वीकार न करने के दिए गए निर्देश ​​​​​​​उन्होंने बताया कि सत्यापन समितियों द्वारा कार्यस्थल की वास्तविकता, निर्माण कार्य में सहभागिता, नियोक्ता विवरण, स्थानीय जांच और क्षेत्र भ्रमण सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच अवधि के दौरान आरटीएस की समय-सीमा रोकी गई, सरल केंद्रों को नए आवेदन स्वीकार न करने के निर्देश दिए गए तथा सभी शिकायत निवारण प्लेटफार्मों को आवश्यक सूचनाएं जारी की गईं। विज ने स्पष्ट किया कि पहले से स्वीकृत पेंशन योजनाओं को रोका नहीं गया है, जबकि मृत्यु, दुर्घटना एवं अंत्येष्टि सहायता जैसी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जा रहा है।
रोहतक डीसी सचिन को पंचायत ने किया सम्मानित:सरपंच बोले- समय पर निकला बारिश का पानी; किसान कर पाए गेहूं की बिजाई
रोहतक जिले के महम खंड की ग्राम पंचायत भैणी सुरजन ने डीसी कार्यालय पहुंचकर डीसी सचिन गुप्ता को सम्मानित किया। यह सम्मान गांव की संपूर्ण कृषि भूमि से समय पर जल निकासी करवाकर हर खेत में गेहूं की बिजाई का आश्वासन पूरा करने पर दिया गया। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल को भी सम्मानित किया गया।
पंचायत ने जताया आभार सम्मानित करने वालों में गांव के सरपंच अमित कुमार, पंच धर्मबीर व अन्य पंच शामिल रहे। ग्राम पंचायत ने उपायुक्त के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों से किसानों को बड़ी राहत मिली है। डीसी ने किया था जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा वर्षा ऋतु के दौरान डीसी सचिन गुप्ता ने जिले के जलभराव से प्रभावित गांवों का कई बार अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया था।
उन्होंने जल निकासी कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सचिन गुप्ता ने भैणी सुरजन गांव पहुंचकर पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जिला प्रशासन आबादी और कृषि भूमि से शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित करेगा, ताकि हर खेत में गेहूं की बिजाई संभव हो सके। बेहतर प्रबंधन से पूरी हुई बिजाई भैणी सुरजन उन गांवों में शामिल रहा है, जहां गत वर्षा ऋतु के दौरान सर्वाधिक जलभराव हुआ था।
जिला प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर जल निकासी प्रबंधन से यह संभव हो पाया कि गांव के हर खेत में किसान गेहूं की बिजाई कर सके। अधिकारियों की सतत निगरानी से मिला परिणाम डीसी सचिन गुप्ता ने लगातार अधिकारियों के साथ जल निकासी कार्यों की समीक्षा की, जिसके परिणामस्वरूप समय पर कार्य पूरा हुआ। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से जल निकासी की निगरानी की और संबंधित विभागों के माध्यम से कार्य को पूर्ण करवाया।
MDU के बाहर छात्र संगठनों ने फूंका VC का पुतला:पद से हटाने की मांग, बोले-महिला प्रोफेसर के उत्पीड़न को दरकिनार कर रही सरकार
रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के बाहर छात्र संगठनों ने वीसी प्रो. राजबीर सिंह के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। छात्र संगठनों ने वीसी और सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार से मांग की है कि वीसी प्रो. राजबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पद से हटाया जाए। शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने कहा कि वीसी प्रो. राजबीर सिंह के खिलाफ छात्र संगठन ही नहीं, शिक्षक और गैर शिक्षक भी गंभीर आरोप लगा रहे है।
बावजूद इसके सरकार वीसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। महिलाओं से पीरियड्स के सबूत मांगने के मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। महिला प्रोफेसर ने लगाए गंभीर आरोप छात्र नेता प्रदीप मोटा ने कहा कि एमडीयू की महिला प्रोफेसर ने वीसी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए है, लेकिन सरकार उन्हें भी दरकिनार कर रही है। एमडीयू प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटी से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती।
महिला उत्पीड़न मामले में निष्पक्ष जांच के लिए सिटिंग जज के नेतृत्व में कमेटी बननी चाहिए। छात्र, शिक्षक व गैर शिक्षक सड़कों पर उतरे छात्र नेता प्रदीप मोटा ने कहा कि आज एमडीयू में वीसी के खिलाफ छात्र संगठन, शिक्षक वर्ग और गैर शिक्षक वर्ग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। वीसी राजबीर सिंह को तुरंत पद से हटाकर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन रोकने के लिए पहुंची पुलिस छात्र संगठनों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भारी संख्या में पुलिस बल एमडीयू गेट पर तैनात किया गया। छात्र संगठनों ने जब गेट के बाहर प्रदर्शन करना चाहा तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद छात्र संगठनों ने चौक पर सरकार और एमडीयू वीसी का पुतला फूंका।
मोहन भागवात के समर्थन में आए हरियाणा के मंत्री:विज बोले- भारत हिंदू राष्ट्र, हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि हिंदुओं के लिए पूर्ण जागरण का समय आ गया है और हिंदुस्तान हिंदु राष्ट्र है, का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत बिल्कुल ठीक बात कह रहे हैं कि हमें किसी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। हम शुरू से ही हिंदू राष्ट्र है। हमारी बहुत प्राचीन सभ्यता है और 1947 में हिंदुओं और मुसलमानों में विभाजन करके, कि मुसलमान पाकिस्तान चले जाएं और हिंदू हिंदुस्तान में रह जाएं, यह धर्म के आधार पर विभाजन हुआ।
उस नाते भी जिस मातृभूमि पर हम रह रहे हैं यह हिंदुस्तान है। विज आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बांग्लादेश में हिंदू परिवार पर हिंसा को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे विश्व में जब किसी हिंदू पर कोई आपदा आती है तो हिंदू उम्मीद भरी निगाहों से हिंदुस्तान की ओर देखता है। हिंदुओं का सारे विश्व में केवल एक ही देश है “हिंदुस्तान”। हिंदुस्तानियों को इकट्ठे होकर अपनी एकता की ताकत दिखानी चाहिए और बांग्लादेश के हिंदुओं को हौसला देना चाहिए।
विज का राहुल गांधी पर तंज राहुल गांधी के ट्विट कि मनरेगा के खात्मे का एक ही मकसद है कि गरीबों के रोजगार और अधिकार को मिटाना, पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का घूमने का मन ज्यादा रहता है, इसलिए उन्हें पढ़ने का समय कम मिलता है। मनरेगा में कहीं पर भी रोजगार पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया है।
इनको दिक्कत रामजी से हो रही है क्योंकि इसके साथ नया नाम रामजी जुड़ गया है, तो रामजी से ये डर कर भागते हैं। विज बोले - सुरजेवाला तुकबंदी ठीक करें कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल के बयान कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री झूठ की सवारी और गप्पेबाजी कर रहे है, पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि राजनीति से खाली होकर सुरजेवाला शायरी करने लगे है, मगर वह तुकबंदी ठीक करें।
हमारे मुख्यमंत्री जी जो कहते है वो करके दिखाते हैं। अपराध रोकथाम के लिए आप्रेशन चलाए जा रहे हैं उसमें लगभग साढ़े 5 हजार आपराधिक लोगों को सलाखों के पीछे फेंका गया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अपराध रोकने के लिए यह सबसे बेहतर तरीका है।
बॉलीवुड सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह गाने से विवादों में:बिकिनी गर्ल्स के साथ नाच रहे; अश्लीलता फैलाने को लेकर पंजाब DGP से कंप्लेंट
बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने 2 साल पुराने गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। यह गाना नागन टाइटल से रिलीज हुआ था। जिसे अब तक 1.40 करोड़ लोग देख चुके हैं। इस गाने में हनी सिंह बिकिनी पहने युवतियों के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। जालंधर के भाजपा नेता ने यह गाना देखा तो अब पंजाब के DGP गौरव यादव को शिकायत भेजी है।
जिसमें उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ FIR की मांग की है। इसके अलावा इस गाने को तुरंत यूट्यूब समेत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने कल ही ये गाना देखा। जो बिना किसी एज लिमिट के चल रहा है। जो बच्चों व किशोरों के लिए नुकसानदेह है। इसके अलावा पंजाबी सभ्याचार की भी इस गाने की वजह से बदनामी हो रही है।
2 साल पहले रिलीज हुआ गीत, 13M व्यूज आ चुके हनी सिंह का नागन 3.0 सांग 2 साल पहले 15 अप्रैल 2023 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसे अब तक 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि उस वक्त भी इसमें दिखाई अश्लीलता को लेकर सवाल उठे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस वजह से यह गाना बेरोकटोक यूट्यूब पर चल रहा है। हनी सिंह के बारे में जानिए... 13 साल की उम्र में बने नास्तिक हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। उनकी मां उन्हें प्यार से हनी बुलाती थीं, जो बाद में जाकर उनकी पहचान ही बन गई। म्यूजिक की दुनिया में आने के बाद हनी ने नाम के आगे यो-यो लगाया, जो उन्होंने अपने अमेरिकी-अफ्रीकी दोस्तों से स्लैंग में सीखा था। सिंगर का परिवार लाहौरी पंजाबी है। बंटवारे के बाद उनके दादा भारत आ बसे।
हनी का बचपन दिल्ली की करमपुरा की रिफ्यूजी कॉलोनी में बीता। उनकी मां भूपिंदर कौर शुरू से ही बहुत स्पिरिचुअल रहीं। उनके घर में भक्ति कीर्तन का माहौल रहता था। इसका असर हनी पर भी रहा। वो स्कूल में पढ़ाई के अलावा तबला बजाते थे। सिख फैमिली से आते थे, इस वजह से वो केश भी रखते थे। लेकिन 13 साल की उम्र में कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें वो केश हटाने पड़े। एक इंटरव्यू में हनी बताते हैं कि उनके बालों में ड्रैडलॉक्स बनने लगे थे, जिसको हटाने की वजह से उनकी जूड़ी छोटी होती गई। फिर स्कूल में उनका मजाक बनने लगा।
इस बात से परेशान होकर हनी ने अपनी मां से कहकर बाल ही कटवा दिए। अगले दिन जब वो स्कूल असेंबली में तबला बजाने सिर पर रुमाल बांधकर पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें वहां से जाने को बोल दिया। इस बात का हनी पर इतना गहरा असर हुआ कि उन्होंने तबला बजाना छोड़ दिया और नास्तिक बन गए। पिता से बचपन से अच्छे नहीं रहे रिश्ते हनी का अपने पिता से रिश्ता बचपन से ही खराब रहा है। हनी की एक बहन हैं। उनकी बहन गुड़िया हमेशा से पापा के ज्यादा करीब थीं और हनी अपनी मां से। बचपन में जब उन्होंने अपने केश हटाए, उस वक्त उनके पिता सरदार सरबजीत सिंह ने उनसे दो-ढाई साल तक बात नहीं की। हनी एक इंटरव्यू में कहते हैं- 'मैंने केश कटाए तो पापा ने मुझे दिल से दूर कर दिया। मुझे गलत बातें बोलते थे।
हमारे बीच बहुत दूरियां आ गई।' दोनों के रिश्ते आगे चलकर इतने खराब होते गए कि उनके पिता ने उनको घर से ही निकाल दिया। वो रोहिणी में अपने गुरु के दिए एक कमरे के फ्लैट में रहने लगे। 'ब्राउन रंग' को दिलजीत ने गाने से किया था मना हनी म्यूजिक की दुनिया में अपनी मां की वजह से आगे बढ़े। घर में मां ही उनके म्यूजिक को बढ़ावा देती थीं। दरअसल, हनी की मां सिंगर बनना चाहती थीं लेकिन उनके पिता ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। जब हनी ने म्यूजिक बनाने की इच्छा जाहिर की तो पति की नाराजगी के बाद भी भूपिंदर कौर बेटे के सपने को सींचती रहीं। हनी की डॉक्यूमेंट्री में वो कहती हैं कि बेटे के जरिए वो अपना सपना जी रही थीं। ब्राउन रंग हनी सिंह का पहला सोलो गाना था। बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट करियर शुरू करने वाले हनी इस गाने से पहले म्यूजिक डायरेक्टर ही थे।
इस गाने को हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के लिए लिखा था। दोनों ने साथ में पहले भी काम किया था। हनी चाहते थे कि दिलजीत इसे गाएं। लेकिन गाने में बहुत अंग्रेजी होने की वजह से दिलजीत ने इसे गाने से मना कर दिया। फिर हनी इस गाने के एक दूसरे आर्टिस्ट के पास ले गए, उन्हें वहां से भी इनकार सुनने को मिला। दो साल तक गाना ऐसे ही पड़ा रहा, फिर उन्होंने तय किया कि वो ब्राउन रंग गाएंगे। ये गाना साल 2011 में रिलीज हुआ था। ये हनी सिंह के एलबम ‘इंटरनेशनल विलेजर’ का पार्ट था। गाने का वीडियो 2012 के फरवरी में रिलीज किया गया था। उस साल ये यूट्यूब का सबसे अधिक ट्रेडिंग वीडियो बना। एशिया में म्यूजिक चार्ट में नंबर वन गाना रहा। इस गाने से हनी सिंह को वो पहचान मिली जो वो सालों से बनाने की कोशिश कर रहे थे। जीवन में सफलता और नशा साथ चल रहा था 2012 वो साल था, जब हनी सिंह की जिंदगी में दौलत, शोहरत के साथ नशे की एंट्री हुई।
उन्होंने शराब के साथ-साथ अलग-अलग तरह के नशे को आजमाना शुरू कर दिया था। वो इन सब में इतना खो गए थे कि पत्नी और मां-बाप सबको भूल गए। उनकी लाइफ में दूसरी औरतों की एंट्री होने लगी थी। उनका ऐसा कहना है कि उनके अंदर शैतानी ताकतें आ गई थी, जो उनसे ये सब करवा रही थीं। हनी ने सैटनिक पावर के ऊपर ‘वीड पिला दे सजना’ नाम से एक पूरा वीडियो डेडिकेट किया था। एक इंटरव्यू में हनी बिना नाम लिए बताते हैं कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम थे, जिन्होंने उन्हें ये सब करने के लिए उकसाया। उसके बाद वो पीने लगे। शुरुआत में चार-पांच गांजा रोल से भी उनका कुछ नहीं होता था। फिर धीरे-धीरे उन्हें लत लग गई और उन्हें गांजा बनाने के लिए एक लड़के को नौकरी पर रख लिया था। महिला विरोधी गाने और अश्लीलता फैलाने का आरोप उनके ‘मेनियक’ गाने में इस्तेमाल हुए डबल मीनिंग लिरिक्स की वजह से मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब सिंगर पर आरोप लगे हों। साल 2012 तक हनी की पहचान बन चुकी थी।
उनके गानों में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के अलावा शराब, ड्रग्स की बातें होती हैं। गाने के बोल महिला विरोधी होने के बावजूद यूथ को उनके गाने पसंद आ रहे थे। लेकिन उसी साल निर्भया गैंगरेप घटना हुई, जिसके बाद से लोगों ने हनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनके शो कैंसिल हुए, वह रियलिटी शो के जजिंग पैनल से हटाए गए, कई जगह FIR दर्ज हुई। करियर की शुरुआती दौर में गाए ‘वैल्यूम-1’ और ‘मैं हूं बलात्कारी’ जैसे गाने के लिए उनकी खूब आलोचना हुई। लेकिन हनी ना सिर्फ उस समय बल्कि आज भी कहते हैं कि उन्होंने वे गाने नहीं गए हैं। साथ ही, वो अपने गानों को डिफेंड करते हुए गुलजार, मोहम्मद रफी और बॉलीवुड के कई कलाकारों को कटघरे में खड़े करते हैं। वो कहते हैं कि मैं यही सब सुनकर बड़ा हुआ हूं।
और जब इनके गाने अश्लील नहीं तो मेरे कैसे हुए। पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप हनी सिंह ने करमपुरा की लड़की शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2013 को शादी की थी। शालिनी उनके कॉलेज का प्यार थीं, जिनसे वो ट्यूशन के दौरान मिले थे। 2023 में शालिनी ने हनी सिंह, उनके पिता, मां और बहन पर कई संगीन आरोप लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि 10 सालों से वो शादी में घरेलू हिंसा झेल रही थीं। सिंगर के कई सारी लड़कियों से अवैध संबंध थे और जब वो पूछती तो वो उन्हें मारते थे। यही नहीं शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर नशे में गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। मां भूपिंदर कौर और बहन गुड़िया पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। बाद में दोनों के बीच सेटलमेंट हुआ।
लेकिन जब ये मामला सामने आया था, उस वक्त सिंगर ने इसे मानने से इनकार किया था। बाद में कई इंटरव्यू में वो ये कहते सुने गए कि सेपरेशन के बाद से उनकी सेहत में सुधार हुआ है। बीमारी के दौरान नास्तिक से आस्तिक बने करियर की बुलंदी पर होते हुए भी साल 2014-2015 में उन्होंने हेल्थ कंसर्न की वजह से ब्रेक लिया। हनी बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। वो घर में कैद हो गए। साढ़े तीन साल तक घर से बाहर नहीं निकले। वो किसी से फोन पर बात नहीं करते थे। न ही वो रेडियो, टीवी या सोशल मीडिया देखते थे।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उस फेज में उन्हें रनिंग इंफॉर्मेशन से डर लगता था। पहले तो वो लोगों से मिलना या बात नहीं करना चाहते थे। लेकिन कभी-कभार वॉयस नोट पर बात करते थे। जिंदगी के सात साल उन्होंने सिर्फ चार लोगों के साथ गुजारे, वो भी ऐसे जैसे कि वो उनके लिए हैं ही नहीं। सिंगर ने बचपन की एक घटना की वजह से भगवान को मानना छोड़ दिया था। लेकिन जब वो बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे, तब उन्हें वापस भगवान की शरण में जाना पड़ा। अपने कमबैक को हनी भोलेनाथ का चमत्कार बताते हैं। अब वो भगवान शिव को अपना इष्ट देव मानने लगे हैं। वो बताते हैं कि साल 2021 में वो हरिद्वार के नीलेश्वर धाम मंदिर में गए और तब से वो खुद में बदलाव महसूस करने लगे। हनी का मानना है कि उस मंदिर में जाने के बाद उनके अंदर हिम्मत, कॉन्फिडेंस आया। उन पर चल रहे कोर्ट के मामले खत्म होने लगे थे।
ऑक्सफोर्ड यूनियन से गूगल बॉय कौटिल्य का वीडियो वायरल:डिबेट में तथ्यों के साथ भारत का पक्ष रखा, पाक को दिखाया आईना
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे करनाल जिले के गांव कोहंड के गूगल बॉय के नाम से पहचाने जाने वाले कौटिल्य पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऑक्सफोर्ड यूनियन में आयोजित एक अहम अंतरराष्ट्रीय डिबेट का है, जिसमें कौटिल्य ने फ्लोर स्पीकर के तौर पर हिस्सा लिया। डिबेट भारत और पाकिस्तान की मिलिट्री पॉलिसी को लेकर थी, जहां सीमित समय मिलने के बावजूद कौटिल्य ने तथ्यों, इतिहास और तर्कों के साथ भारत का पक्ष मजबूती से रखा। उनके वक्तव्य को सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना मिल रही है।
बहस में उठाया भारत-पाक मिलिट्री पॉलिसी का मुद्दा करीब तीन सप्ताह पहले माइकल मास टर्म के सप्ताह के दौरान ऑक्सफोर्ड यूनियन ने भारत और पाकिस्तान की सैन्य नीतियों पर एक डिबेट आयोजित की। इस डिबेट का शीर्षक था- “द हाउस बिलिव्स दैट इंडियाज रिस्पॉन्स टू पाकिस्तान इज अ पॉपोलिस्ट स्ट्रेटेजी सोल्ड ऐज सिक्योरिटी पॉलिसी। इस विषय पर यूनियन में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी-अपनी राय रखी। इसी दौरान कौटिल्य पंडित ने फ्लोर स्पीकर के रूप में अपनी बात रखने का अवसर मिला। कश्मीर आरोपों को तथ्यों से किया खारिज डिबेट के दौरान कौटिल्य ने सबसे पहले कश्मीर की जनसांख्यिकी को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि कुछ वक्ताओं के कथनों में तथ्यात्मक भ्रम है, जिन्हें स्पष्ट किया जाना जरूरी है। कौटिल्य ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कश्मीर की जनसंख्या लगभग 96.41 प्रतिशत मुस्लिम, 2.45 प्रतिशत हिंदू और 0.81 प्रतिशत सिख है। जब लगभग 97 प्रतिशत आबादी एक ही समुदाय से संबंधित है, तो यह कहना कि वर्तमान समय में वहां की जनसांख्यिकी बदली जा रही है, पूरी तरह भ्रामक है। कश्मीरी पंडितों का पलायन, जनसांख्यिकी परिवर्तन कौटिल्य ने ऐतिहासिक संदर्भ रखते हुए कहा कि यदि वास्तव में कश्मीर में किसी बड़े जनसांख्यिकी बदलाव की बात की जाए, तो वह कश्मीरी पंडितों के सामूहिक पलायन के दौरान हुआ था।
उन्होंने इसे इस क्षेत्र के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासद घटनाओं में से एक बताया। इस पलायन ने कश्मीर की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि उस पीड़ा की गूंज आज भी झेलम और चंद्रभागा यानी चिनाब नदियों से जुड़ी स्मृतियों में महसूस की जा सकती है। कश्मीर की बहुलतावादी संस्कृति की बात कौटिल्य ने कश्मीर की प्राचीन और बहुलतावादी संस्कृति का उल्लेख करते हुए कल्हन की ‘राज तरंगिणी’ का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों पुरानी यह संस्कृति एक ही रात में तहस-नहस कर दी गई।
यह विनाश किसी स्वाभाविक प्रक्रिया का नहीं, बल्कि कट्टरपंथी विचारधारा का परिणाम था, जिसे सीमा पार बैठे तत्वों से वित्तीय और वैचारिक समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की अनदेखी कर दिए गए बयान अधूरे और गलत साबित होते हैं। ऐतिहासिक जिम्मेदारी पर दो टूक जवाब डिबेट में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के कारण भारत को 126 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कौटिल्य ने कहा कि आर्थिक नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके साथ एक मूल सत्य को भी समझना होगा। उन्होंने कहा कि जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे। कर्मों के परिणाम होते हैं और ऐतिहासिक जिम्मेदारी को चुनिंदा नजरिए से नहीं देखा जा सकता। लोकतंत्र और भारत-पाक तुलना पर उठाए सवाल कौटिल्य ने भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर उठाई गई चिंताओं पर भी बात रखी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा लोकतंत्र पर चिंता जताना लोकतांत्रिक व्यवस्था का ही हिस्सा है और यह पूरी तरह ठीक है। लेकिन जब “मोदी का भारत” कहकर उसकी तुलना पाकिस्तान से की जाती है, तो इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे प्रधानमंत्रियों ने भी कठिन और सख्त निर्णय लिए थे। पाकिस्तान की सैन्य ताकत पर सवाल पाकिस्तान की सैन्य शक्ति पर बोलते हुए कौटिल्य ने इसरार खान काकरजी का नाम लेते हुए 1971 की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि शायद यह भूल गए हैं कि 1971 में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।
उन्होंने दोहराया कि 93,000 कोई छोटी संख्या नहीं है। यही उस समय पाकिस्तान की तथाकथित सैन्य ताकत थी। सेना-केंद्रित नीति और फौजी फाउंडेशन का उदाहरण कौटिल्य ने कहा कि पाकिस्तान शायद दुनिया का इकलौता देश है, जहां जनरल युद्ध हारते हैं और फिर भी ज्यादा तमगे पाते हैं। इसका कारण यह है कि पाकिस्तान की भारत नीति पूरी तरह सेना-केंद्रित है। वहां सत्ता और अस्तित्व इस भ्रम पर टिका है कि देश हमेशा युद्ध की स्थिति में है। इसी सोच ने कुछ लोगों को बेहद अमीर बना दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि फौजी फाउंडेशन लगभग 6 अरब डॉलर की संपत्तियों का मालिक है। लोकतंत्र की बजाय सामंती और भाई-भतीजावाद पर चोट कौटिल्य ने पाकिस्तान की सत्ता संरचना को सामंती, भाई-भतीजावाद और सत्ता-लोलुप बताया।
उन्होंने कहा कि वहां के शासक वर्ग को इस बात की परवाह नहीं है कि वास्तविक लोकतंत्र क्या कर सकता है। अगर सच में परवाह होती, तो फैज अहमद फैज और हबीब जालिब जैसे शायरों और विचारकों की बातों को याद किया जाता, न कि सेना की चापलूसी की जाती। सैन्य तानाशाही और नैतिक विरोधाभास पर टिप्पणी अपने वक्तव्य के अंत में कौटिल्य ने एक महिला का जिक्र करते हुए कहा कि जिसके पिता की निर्मम हत्या सैन्य तानाशाह जिया-उल-हक के दौर में हुई थी, आज उसी महिला का बेटा, जो ऑक्सफोर्ड यूनियन तक पहुंचा, उसी सेना के साथ खुला समझौता किए हुए है। उन्होंने कहा कि यह न तो किसी आदर्शवाद का उदाहरण है और न ही लोकतंत्र का। दो मिनट में रखी प्रभावशाली बात, सोशल मीडिया पर सराहना कौटिल्य को डिबेट में केवल दो मिनट का समय मिला था, लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने भारत का पक्ष मजबूती से रखा।
डिबेट के बाद कौटिल्य ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि पक्षपात से लिप्त वातावरण में डटकर मातृभूमि का थोड़ा सा ऋण उतारने की कोशिश की। इस पोस्ट पर सैकड़ों कमेंट आए और हर तरफ उनकी सराहना हो रही है। डिबेट का प्रस्ताव ही था पक्षपातपूर्ण कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा के अनुसार, कौटिल्य ने डिबेट से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि शुरुआत में ही यह स्पष्ट हो गया था कि डिबेट का प्रस्ताव अपने आप में पक्षपात लिए हुए था। उन्होंने बताया कि डिबेट के शीर्षक की भाषा ही यह संकेत दे रही थी कि बहस किस दिशा में झुक सकती है। ऑक्सफोर्ड यूनियन अध्यक्ष पर भी उठे सवाल सतीश शर्मा के मुताबिक, कौटिल्य ने यह भी बताया कि ऑक्सफोर्ड यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री के बेटे हैं। कौटिल्य का कहना था कि किसी की निजी पृष्ठभूमि होना अपने आप में कोई समस्या नहीं है, लेकिन ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति के कारण संस्थान की तटस्थता पर सवाल जरूर खड़े होते हैं।
शाह के सामने पुलिस परेड लीड करेगी टॉपर निशु:विधवा मां ने मजदूरी कर पढ़ाया; गृह मंत्री के पंचकूला में 4 प्रोग्राम, चंडीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (24 दिसंबर) हरियाणा आ रहे हैं। वह पंचकूला में 5061 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड समेत 4 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। खास बात ये है कि परेड का नेतृत्व करने का मौका हांसी के मंजीत चहल और जींद की निशु को मिलेगा। निशु की कहानी भी रोचक है। 7 साल पहले पिता नरेश कुमार की मौत हो गई। मां बीना देवी ने खेतों में मजदूरी करके और सिलाई करके बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाया।
निशु कहती हैं- पासिंग आउट परेड में कमांडर बनकर अगुआई करना मेरे लिए बड़ा भावुक पल होगा, क्योंकि मां दर्शक दीर्घा से मुझे देख रही होंगी। मां ने कड़ा संघर्ष किया, जिसकी बदौलत यहां तक पहुंची हूं। नौकरी के दौरान पूरी ईमानदारी से काम करूंगी। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मधुबन में 39 सप्ताह की ट्रेनिंग के दौरान निशु 15 इंडोर-आउटडोर एक्टिविटी में ओवरऑल टॉपर बनीं। इस वजह से परेड कमांडर बनी हैं।
वहीं मंजीत चहल ने भौंडसी ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ली। मंजीत ने ट्रेनिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। उधर, अमित शाह के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने चंडीगढ़ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक और शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक तक, ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट तक और ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट तक (पंचकूला की ओर) ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।
अब पढ़िए निशु के संघर्ष की कहानी.... 4 पॉइंट में समझिए कौन हैं मुख्य परेड कमांडर मंजीत ​​​​​​पढ़ा-लिखा बैच, 4300 जवान ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट मधुबन की हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डीजी एएस चावला ने बताया कि यह बैच अपनी एजुकेशनल बैकग्राउंड और बौद्धिक क्षमता के कारण खास है। कुल 5061 जवानों में 969 पोस्ट ग्रेजुएट हैं जबकि 3324 ग्रेजुएट हैं। 768 जवान 12वीं या डिप्लोमा योग्यता वाले हैं। बड़ी संख्या में जवान हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में दक्ष हैं। ऐसे में मास लेवल पर कम्युनिकेट करना, साइबर अपराध, तकनीक-आधारित पुलिसिंग में फायदा मिलेगा।
भर्ती हुए जवानों में 32 जवान दूसरे राज्यों से भी हैं। ये पुलिस का 93वां बैच, 870 महिला पुलिसकर्मी हरियाणा पुलिस में इन जवानों की भर्ती साल 2024 में हुई। जिनकी ट्रेनिंग 16 दिसंबर 2024 से पुलिस के मधुबन, सुनारियां और भौंडसी ट्रेनिंग सेंटर में हुई। ये हरियाणा पुलिस का 93वां भर्ती बैच होगा, जिसकी आज पासिंग परेड है। इसमें 870 महिला पुलिसकर्मी और 4191 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे। पंचकूला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की...
नीरज चोपड़ा की रिसेप्शन पार्टी 25 दिसंबर को:2 दिन बाद दिल्ली में VIP गेस्ट बुलाए; PM मोदी से मिले गोल्डन बॉय
हरियाणा के जेवलिन थ्रोअर ओलिंपिक मेडलिस्ट गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की 25 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। करनाल के द ईडन और जन्नत हॉल में 2 अलग-अलग प्रोग्राम रखे गए हैं। 27 दिसंबर को दिल्ली में लीला होटल में भी रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इसमें VIP गेस्ट शामिल होंगे। इसकी पुष्टि खुद नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में की।
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य बड़े नेताओं को मिलकर पार्टी का न्योता दिया। पानीपत में खंडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से 16 जनवरी, 2025 को शादी की थी। यह शादी हिमाचल प्रदेश में सोलन के एक रिजॉर्ट में गुपचुप तरीके से हुई थी ढाई हजार लोगों को न्योता नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि 25 दिसंबर को करनाल में सुबह और शाम के 2 अलग-अलग रिसेप्शन रखे गए हैं।
27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में VIP और अन्य गेस्ट के लिए रिसेप्शन पार्टी होगी। जहां नीरज और हिमानी दोनों परिवार तीनों अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे। करीब ढाई हजार लोगों को न्योता भेजा गया है। VIP गेस्ट की लिस्ट अलग है। प्रधानमंत्री को भी न्योता भेजा गया है, जिसको उनका भतीजा नीरज खुद देख रहा है।
अपनी शादी को लेकर नीरज चोपड़ा की 3 अहम बातें ... 22 अक्टूबर को लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज 2 महीने पहले 22 अक्टूबर को नीरज चोपड़ा टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) बने थे। दिल्ली में अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें उपाधि दी। इस दौरान उनकी मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम चोपड़ा और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रही थीं। नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे। 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। 2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली।
हरियाणा में छुट्टियों का ऐलान, 15 दिन स्कूल रहेंगे बंद:सरकार के आदेश जारी, 10वीं-12वीं के छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए बुलाया जाएगा
हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक रहेगा।
16 जनवरी 2026, शुक्रवार से विद्यालय नियमित रूप से पुनः खोले जाएंगे। शिक्षा निदेशालय के पत्र के मुताबिक, यह आदेश राज्य के सभी स्कूल मुखिया और प्रभारी पर लागू होंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों में आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करें। नहीं होगा सामान्य कक्षाओं का संचालन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान सामान्य कक्षाओं का संचालन नहीं होगा, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय में बुलाया जा सकता है।
इसके लिए संबंधित स्कूलों को बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। ठंड के चलते लिया गया निर्णय शिक्षा विभाग का कहना है कि ठंड के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर शीतकालीन अवकाश का निर्णय लिया गया है। इससे बच्चों को अत्यधिक ठंड में स्कूल आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। सभी अधिकारियों को भेजे गए आदेश यह आदेश सहायक निदेशक (शैक्षणिक), माध्यमिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला की ओर से जारी किए गए हैं। आदेश की प्रति सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि समय रहते स्कूलों में इसकी जानकारी दी जा सके और किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने।
रोहतक मिनी जू में मगरमच्छ के बाड़े में घुसा युवक:पत्थर व डंडा मारते हुए बनाई वीडियो, इंस्टाग्राम पर रील वायरल
रोहतक के मिनी चिड़ियाघर में युवाओं द्वारा बाड़े में घुसकर मगरमच्छ को पत्थर मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राजेश ने आईएमटी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही रील में कुछ युवक मिनी चिड़ियाघर में जाते हुए दिखाई दे रहे है।
इसके बाद एक युवक मगरमच्छ के बाड़े में घुस जाता है और दूसरे युवक वीडियो शूट करने लगे। बाड़े में घुसा युवक मगरमच्छ को पत्थर मारते और डंडा मारते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। हवाबाजी के चक्कर में मगरमच्छ को किया परेशान मिनी चिड़ियाघर में तीन से चार दोस्त घूमने गए और हवाबाजी करते हुए नजर आए।
हवाबाजी के चक्कर में ही एक युवक मगरमच्छ के 8 फुट ऊंचे बाड़े के जाल के ऊपर से कूदकर अंदर घुसा और मगरमच्छों को सताने लगा। हवाबाजी में ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वन्य जीव विभाग ने दी पुलिस को शिकायत मगरमच्छ के बाड़े में घुसे युवक की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के मामले में वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उन्हें वीडियो के बारे में पता चला है।
इस मामले में गैर जिम्मेदार युवकों के खिलाफ आईएमटी थाने में शिकायत दी गई है। वन्य जीव विभाग की तरफ से मिली शिकायत आईएमटी थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में वन्य जीव विभाग से शिकायत मिली है। मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। वीडियो को देखा जा रहा है। वन्य जीव विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
हरियाणा में CSIR-UGC NET पेपर आउट:प्रति स्टूडेंट 3 से 4 लाख तक वसूले, गोहाना की कबड्डी एकेडमी में ले जाकर सॉल्व कराया
देश के कई राज्यों में 18 दिसंबर को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR-UGC NET) का पेपर हुआ। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यह परीक्षा देशभर में कंप्यूटर-आधारित (CBT) मोड में कराई। हरियाणा में इसका पेपर एक दिन पहले ही यानी 17 दिसंबर को ही आउट हो गया था। स्टूडेंट्स से 3 से 4 लाख रुपए में यह पेपर सॉल्व कराने का सौदा हुआ। जिन स्टूडेंट्स से सौदा हुआ, उन्हें अन्य स्थानों से एक गाड़ी में बैठाकर गोहाना क्षेत्र में बनी दो मंजिला कबड्डी एकेडमी में लाया गया।
जहां अगले दिन परीक्षा में आने वाले सवालों की जानकारी दी गई। साथ ही पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस करवाई गई। इस मामले की भनक हरियाणा की CM फ्लाइंग टीम को समय पर लग गई। जिस टैम्पो ट्रैवलर में स्टूडेंट्स को गोहाना एकेडमी तक लाया गया, उसका पीछा करते हुए फ्लाइंग टीम भी पहुंच गई। मौके पर 37 अभ्यर्थी मौजूद मिले। इनमें से 16 को कैमिस्ट्री तो 21 स्टूडेंट्स लाइफ साइंस विषय का पेपर देना था। मौके से दोनों विषयों के A व B सेट के प्रश्न पत्र मिले, जिनके कुल 66 पेज हैं। रोहतक के करौथा के रहने वाले 2 व्यक्तियों को यहां अरेस्ट किया गया। ये स्टूडेंट्स के पास बैठकर पेपर सॉल्व करवा रहे थे। इतनी बड़ी कार्रवाई को बेहद गुप्त रखा गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के विंटर सेशन में इसको लेकर मुद्दा न बन जाए, इसलिए इसकी भनक मीडिया को नहीं लगने दी गई।
दैनिक भास्कर एप के पास इस मामले में गोहाना सदर थाने में दर्ज FIR की कॉपी है। इस मामले में ज्यादा जानकारी देने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त गोहाना राहुल देव ने दोपहर सवा 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। पुलिस की छापेमारी के दौरान प्रश्नपत्र के साथ मिले स्टूडेंट
गोहाना में दर्ज FIR को 6 पॉइंट में समझें, कब-क्या हुआ FIR में 5 लोगों के नाम.... गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए नीरज और सचिन से हुई पूछताछ में गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए। इनमें धीरज, पवन और आशीष के नाम बताए गए हैं। पुलिस ने गोहाना सदर थाने में 5 व्यक्तियों नीरज कुमार धनखड़, सचिन, धीरज, पवन व आशीष के खिलाफ CM फ्लाइंग रोहतक के SI कर्मबीर की शिकायत पर धारा 316(2)/318(4)/61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है। FIR में मौके पर मिले छात्र-छात्राओं का नाम नहीं गोहाना सदर थाना में 18 दिसंबर को दर्ज हुई FIR नंबर 467 में मौके पर पकड़े गए 37 छात्र-छात्राओं में से किसी का नाम नहीं है। हालांकि पुलिस ने सभी के नाम एड्रेस लेकर इनकी लिस्ट तैयार की है।
पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, इनको जांच में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि इन स्टूडेंट्स में हरियाणा के अलावा बाहरी राज्यों के भी छात्र-छात्राएं हैं। FIR में कैमिस्ट्री का जिक्र, CSIR में यह विषय नहीं पुलिस की FIR में कैमिस्ट्री के स्टूडेंट्स और कैमिस्ट्री पेपर के सेट मिलने की बात लिखी है। हालांकि सीएसआईआर-यूजीसी नेट मैं कैमिस्ट्री विषय नहीं बल्कि केमिकल साइंस विषय की परीक्षा 18 दिसंबर को थी। खबर में FIR के हिसाब से ही कैमिस्ट्री लिखा है। पेपरों का मिलान कर रहे, बाकी जानकारी अफसर देंगे इस मामले में FIR दर्ज कराने वाले रोहतक सीएम फ्लाइंग के SI कर्मबीर से दैनिक भास्कर एप ने पूरे मामले में बात की।
उन्होंने कहा- हमने गोहाना एरिया में रेड की थी। कुछ प्रश्नपत्रों व अन्य सामान बरामद हुआ है। मौके पर 37 स्टूडेंट्स मिले थे। इन स्टूडेंट्स को अगले दिन होने वाले पेपर के प्रश्न पत्र दिए गए थे। जो पेपर मौके से मिले हैं, उन पेपरों का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने पर आगे कार्रवाई होगी। पूरी जानकारी हमारे ऑफिसर ही देंगे। अब जानिए…जिन परीक्षा के लिए 3 से 4 लाख में सौदा, वो है क्या 1. CSIR-UGC NET है क्या? CSIR यानी वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद। यूजीसी-नेट यानी यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा। यह जूनियर फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की संयुक्त पात्रता परीक्षा है। 2. CSIR में कौन से विषय शामिल रहते हैं? इसमें फिजिक्स-कैमिस्ट्री-मैथ को छोड़कर साइंस के बाकी 5 विषय रहते हैं।
इनमें केमिकल साइंस, लाइफ साइंस, मैथमेटिकल साइंस, फिजिकल साइंस और अर्थ साइंस विषय के पेपर शामिल रहते हैं। 3. पेपर पास करने पर क्या मिलता है? JRF क्वालिफाई हो तो फैलोशिप यानी स्टाइपेंड मिलता है। जो पहले दो साल 31 हजार मासिक और फिर 35 हजार मासिक होता है। पीएचडी / रिसर्च करने का मौका मिलता है। कॉलेज/यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता मिलती है। DRDO, CSIR Labs, ISRO, BARC जैसी संस्थाओं में रिसर्च अवसर मिलता है। 4. परीक्षा को लेकर हरियाणा में कितने सेंटर बने? ये कंप्यूटर बेस टेस्ट (CBT) है। इसमें परीक्षार्थी के पास राज्य व जिला चयन करने का ऑप्शन रहता है। इसमें चार ऑप्शन देने होते हैं, उसके बाद NTA एडमिट कार्ड में सेंटर देता है। ऑनलाइन पेपर होता है और इसमें सेट नहीं होते, यानी सभी जगह एक जैसा पेपर होता है।
हरियाणा पुलिस टीम राजस्थान में रिश्वत लेती पकड़ी गई:SI की गाड़ी से ₹6 लाख मिले; जोधपुर में गुरुग्राम का ASI ₹3 लाख लेता गिरफ्तार
राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सिरसा के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) से 6 लाख रुपए बरामद किए हैं। राजसमंद में टीम ने पैसों को जब्त कर लिया है। वहीं जोधपुर में गुरुग्राम के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। ASI चोरी के मामले में आरोपी की मदद करने के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा था।
राजस्थान ACB दोनों मामलों की जांच कर रही हैं। साथ ही रिपोर्ट बनाकर हरियाणा पुलिस को भी भेजी गई है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए दोनों मामले.... सिरसा के SI कार में बैठे थे, 6 लाख मिले एंटी करप्शन ब्यूरो के SP महावीर सिंह ने बताया- सिरसा थाने की साइबर टीम राजसमंद से आ रही थी। गाड़ी में सिरसा साइबर क्राइम थाने के SI सुरेंद्र सिंह भी बैठे हुए थे। कुचामन सिटी थाना क्षेत्र के त्रिशिंगिया में कार (HR 24 GV 2222) को रोककर तलाशी ली गई। कार से 6 लाख रुपए बरामद हुए। राशि के बारे में जब उनसे पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
पैसों को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस पूरे मामले पर सिरसा के SP दीपक सहारण ने कहा कि यह मामला संज्ञान में है, सूचना मिली है। इस पर मुख्यालय से जो आदेश आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम का ASI मदद के लिए 3 लाख लेते पकड़ा राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर गोविंद गुप्ता ने बताया- ACB की जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत मिली थी।
शिकायत में बताया गया था कि गुरुग्राम का ASI प्रवीण एक मामले में मदद करने और पुलिस रिमांड में परेशान न करने के बदले 3 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। टीम ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ भेजा गया और जैसे ही प्रवीण ने 3 लाख रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
ASP बोले- चोरी के मामले में पैसे मांगे ASP पारस सोनी ने बताया कि शिकायतकर्ता का मामा वाहन चोरी से संबंधित मामले में क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच एक आदमी को जांच के लिए जोधपुर लाई थी। उस आदमी ने शिकायत की कि क्राइम ब्रांच के लोगों ने उसे रिमांड पर परेशान न करने और केस में मदद करने के बदले पैसे मांगे। शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ACB ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।
रोहतक नगर निगम की मीटिंग में हंगामा:एजेंडे पर चर्चा से पहले आपस में भिड़े MC व मनोनित पार्षद; मांगनी पड़ी माफी
रोहतक नगर निगम हाउस की हंगामे के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान वार्ड 19 से पार्षद विजय गोयल व मनोनीत पार्षद अनिता आपस में भिड़ गए। मनोनीत पार्षद अनिता का साथ दूसरे मनोनीत पार्षद रमेश बोहर ने दिया। इस दौरान सदन में पार्षद विजय गोयल ने अपनी बात रखी और बाद में माफी मांगते हुए मामले को खत्म किया। नगर निगम हाउस की पिछली बैठक में एजेंडों से हटकर पार्षद बिजली व पानी को लेकर अधिकारियों पर नाराज दिखाई दिए थे।
इस दौरान अधिकारियों व पार्षदों के बीच तीखी बहस भी हुई और वार्डों में विकास कार्य न होने का आरोप भी लगाया। बैठक के बाद वार्डों में कुछ काम हुआ है, जिसको लेकर भी रिपोर्ट ली जाएगी। हाउस की बैठक में ये रखे जाएंगे एजेंडे नगर निगम हाउस की बैठक में 17 एजेंडे रखे जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से एलिवेटेड रोड बनाने का मुद्दा रखा जाएगा। यह रोड अंबेडकर चौक से दिल्ली बाईपास तक बनाने का प्रस्ताव लाने का विचार है, जिस पर सहमति भी बन सकती है। इसके अलावा जींद रोड़ का नाम गुरू तेग बहादुर रोड़ चौक का नाम शहीद गुरू तेग बहादुर चौक रखने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
बैठक के दौरान पुरानी जेल पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से रखने, वार्ड एक में पार्क बनाने, वार्ड 2 में शूर सैनी के नाम से प्रवेश द्वार बनाने, वार्ड दो में मकान नंबर अंकित करने बारे, वार्ड 7 में मार्गेट साइन बोर्ड लगाने, रेलवे रोड सुनारों वाली गली के सामने उपलब्ध स्थान पर महाराजा अजमीढ़ की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
बैठक के दौरान बाबा मस्तनाथ मठ को जाने वाली सड़क पर स्थित चौक का नामकरण सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ चौक रखने, पहरावर गांव में डॉग शेल्टर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने बोहर गांव में प्रजापति समाज की धर्मशाला बनाने के लिए जमीन देने, कंहेली रोड डबल फाटक से पहले बूस्टर के पास पब्लिक शौचालय बनवाने का मुद्दा रखा जाएगा। निगम की बैठक में रोहतक गोहाना रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ प्रस्तावित 15 फीट चौड़ी सड़क निर्माण में आने वाले भू स्वामियों की जमीन का प्रस्ताव, एडवोकेट सतबीर सिंह 1300 वर्ग गज भूमि गलियों के नाम के नाम गिफ्ट डीड देने, नगर निगम लाल डोरा के अंतर्गत आने वाली संपतियों के कब्जा धारकों का संपति प्रमाण पत्र जारी करने, सुभाष चौक से बजरंग भवन फाटक और अशोका चौक से लेबर चौक तक नो पार्किंग जोन घोषित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों-मार्शलों में हाथापाई:वंदे मातरम् की चर्चा पर हंगामा
हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन में आज (19 दिसंबर) को दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। शून्यकाल के बाद विधायक घनश्याम ने वंदे मातरम् पर चर्चा का प्रस्ताव रखा, जिसे स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने स्वीकार कर लिया। लंच के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पर बोलना शुरू किया। CM ने कहा- "यह सबके लिए वंदनीय है। इस पर चर्चा बहुत जरूरी है। इससे युवाओं को जानकारी मिलेगी। उस समय के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपनी कुर्सी डोलती हुई नजर आई।" यह सुनते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ कांग्रेस विधायक उठकर वेल में आकर बैठ गए। इस पर स्पीकर ने कांग्रेस के 9 विधायकों को नेम (नियमों का उल्लंघन) करते हुए सदन से बाहर जाने को कहा। साथ ही वेल में मार्शल खड़े कर दिए।
जब मार्शल ने विधायकों को बाहर जाने को कहा था तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर विधायकों और मार्शलों के बीच हाथापाई हो गई। फिर इन्हें बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद CM और नेता प्रतिपक्ष की अपील पर इन विधायकों को अंदर बुलाया गया। अब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। विधानसभा सत्र से जुड़े बड़े अपडेट्स... आदित्य सुरजेवाला ने वंदे मातरम् की चर्चा पर सवाल उठाए कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वंदे मातरम् की चर्चा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या सरकार इस पर चल रही है। हमने आज उद्योगपतियों को पहाड़ों को बेच दिया है। इसके बाद भी सरकार कहती है कि ये जरूरी है। इसी बीच मंत्री अनिल विज ने टोकते हुए कहा कि आपने वंदे मातरम् को काट दिया जिन्ना के जाने पर।
इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सत्ता पक्ष के लोगों ने वंदे मातरम् के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा- वंदेमातरम् की गरिमा को बढ़ाने का काम करें, इसको नीचे न लेकर आएं। CM बोले- अविश्वास प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष के साइन नहीं CM नायब सैनी ने कांग्रेस की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि इससे अच्छा मैसेज जनता के बीच नहीं गया। मैंने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को ध्यान से पढ़ा।
मैंने देखा कि उसके ऊपर हमारे विपक्ष के नेता के साइन नहीं है। मैंने फिर अपने चश्मे को ध्यान से देखा, लेकिन मुझे विपक्ष के नेता के साइन नहीं दिखे। सीएम ने शेर पढ़ा- कांग्रेस को हुड्डा पर यकीन नहीं, देश की जनता को कांग्रेस पर नहीं, पर सदन में विपक्ष चाहिए था, हम तो हुड्डा साहब ही चाहते थे, चाहे कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चाहे या न चाहे। हुड्डा साहब ही सही। हुड्डा साहब ही सही। हुड्‌डा साहब को हार्दिक शुभकामनाएं।
सीएम के इस शेर को पढ़ते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी वेल में आ गए और जमकर नारेबाजी की। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा जारी रहा। इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी हंगामा किया। मंत्री अनिल विज भी बोलने के लिए खड़े हुए तो स्पीकर ने उन्हें टोका। इस पर विज स्पीकर पर ही भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप मुझे अपनी बात नहीं रखने देते। कांग्रेस विधायक ने वोट चोरी की बात की तो सीएम बोले-ये फ्रस्ट्रेट हो रहे सुबह कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने परिवार पहचान पत्र (PPP) का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सूबे में लगातार राशन कार्ड काटे जा रहे हैं, सरकार इनको काटने की वजह बताएगी। आगे कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने फर्जी राशन कार्ड बनवाए और उन्हें राशन का प्रलोभन दिया है। अब जब चुनाव हो गए हैं तो राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। यही तो वोट चोरी है। इस पर जवाब देते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि ये झूठे आरोप हैं। ये सिर्फ सदन में हाजरी लगाने के लिए ये झूठे आरोप लगा रहे हैं। मैं इससे पहले भी सदन में इसको लेकर डिटेल में जवाब दे चुका हूं। सीएम सैनी ने आगे कहा कि जनता ने इनको नकार दिया है, अब ये फ्रस्ट्रेट हो रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण के हस्तक्षेप के बाद वे शांत हुए। विधानसभा सेशन के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग आज हुड्‌डा आवास पर:विधानसभा विंटर सेशन पर बनेगी रणनीति; खिलाड़ियों की मौत पर काम रोको प्रस्ताव लाएंगे
हरियाणा विधानसभा में विंटर सेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। एक तरफ से जहां विधानसभा सचिवालय में बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है, वहीं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुला ली है। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा। हुड्डा द्वारा बुलाई गई बैठक में विंटर सेशन के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस की ओर से विधानसभा स्पीकर को दो बास्केटबाल खिलाड़ियों की मृत्यु के बाद खेल संसाधनों की सुविधा को लेकर काम रोको प्रस्ताव दिया जा सकता है। हुड्‌डा आवास पर होगी बैठक भूपेंद्र सिंह हुड्झ के आवास पर आज दोपहर होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। बैठक में दिल्ली की 'बोट चोर-गद्दी छोड़' महारैली में हरियाणा से जुटाई गई भीड़ को समीक्षा की जाएगी। हरियाणा चूंकि दिल्ली के सबसे नजदीक है, ऐसे में महारैली में हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने सबसे अधिक भीड़ जुटाई है। बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि आने वाले दिनों में वोट चोर-गही छोड़ अभियान को किस तरह संचालित किया जाना है।
खेलों की सुविधाओं पर सदन में घेरेगी बैठक में खेलों की सुविधाओं पर भाजपा सरकार को सदन में घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी। रोहतक के हार्दिक और बहादुरगढ़ के अमन की बास्केटबाल के मैदान में प्रैक्टिस के दौरान मृत्यु हो गई थी। यह मुद्दा कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में भी उठाया और लोकसभा स्पीकर को ज्ञापन सौंपकर अधिकारियों द्वारा नहीं किए जाने के आरोप लगाए थे। इसी मुद्दे पर कांग्रेस विधायक सदन में सरकार से सवाल पूछते नजर आएंगे। कांग्रेस विधायकों को और से सारे काम छोड़कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग स्पीकर से की जा सकती है।
60 हजार किसानों को मुआवजा हरियाणा सरकार ने हाल ही में किसानों को बारिश व बाढ़ से बांद हुई फसल का मुआवजा प्रदान किया है। कांग्रेस का आरोप है कि करीब साढ़े पांच लाख किसानों में से सिर्फ 60 हजार किसानों को यह मुआवजा राशि दी गई है। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य के उन सभी किसानों को मुआवजा देने की मांग सदन में कर सकते हैं। INLD ने 10 प्रस्ताव भेजे इस बीच इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने विंटर सेशन में जनहित के मुद्दों पर स्पीकर को 10 प्रस्ताव भेजे हैं। इनेलो नेता अभय चौटाला के अनुसार पिछले कई सालों के दौरान 21 घोटाले हुए है। इनमें धान घोटाला सबसे प्रमुख है। खेल के मैदान सुरक्षित नहीं रह गये हैं। खिलाड़ियों का जीवन प्रैक्टिस के दौरान सुरक्षित नाहीं है। किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। इन सभी मुद्दों पर इनेलो विधायक ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से सदन में जवाब मांगते दिखेंगे।